/ Aug 31, 2026

DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी.. तीन टीमें कर रही जांच पड़ताल

Mandi,Dharamvir(TSN)-बुधवार सुबह उस वक्त डीसी ऑफिस मंडी में हडकंप मच गया जब यहां की अधिकारिक ईमेल आइडी पर ऑफिस को बम से उड़ाने का धमकी भरा ईमेल रिसिव हुआ।इस ईमेल को मंडी जिला प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभाव से डीसी ऑफिस,एसपी ऑफिस और कोर्ट कॉम्पलेक्स को पूरी तरह से खाली करवा दिया।इसके बाद पूरे परिसर में तुरंत प्रभाव से सर्च आपरेशन शुरू कर दिया गया।दिन भर की जांच पड़ताल के बाद किसी भी तरह का कोई बम या अन्य संदिग्ध सामान बरामद नहीं हुआ है।

अभी तक जांच में कुछ नहीं आया सामने-S.P

एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने बताया कि मंडी,कुल्लू और मध्य पुलिस रेंज की तीन टीमें पूरे परिसर की जांच पड़ताल कर रही हैं।उन्होंने बताया कि ईमेल किसने भेजा,इसकी जांच की जा रही है।बताया जा रहा है कि ईमेल भेजने वाले ने वीरवार को दोपहर के करीब इसके धमाके की बात लिखी है।

आने वाले दिनों में डीसी ऑफिस में रहेगी कड़ी सुरक्षा- D.C

डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि इन तीनों ही कार्यालयों में लोगों का भारी संख्या में आना-जाना लगा रहता है और यहां कर्मचारियों की संख्या भी ज्यादा है।इसलिए सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तीनों ही कार्यालयों को तुरंत प्रभाव से खाली करवा दिया था।पुलिस अपना काम सही ढंग से कर रही है।उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में डीसी ऑफिस परिसर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की गंभीरता से जांच पड़ताल की जाएगी।किसी भी नीजि वाहन को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है और कहा कि लोग इन कार्यालयों में बहुत ज्यादा जरूरी कार्य होने पर ही आएं।यह निर्णय लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही लिया गया है।

बता दें कि बम की सूचना मिलने के बाद से ही डीसी और एसपी ऑफिस के बाहर लोगों का जमघट लग गया था। हालांकि अधिकतर लोग यही चर्चा कर रहे हैं कि यह किसी के द्वारा की गई शरारत है।लेकिन पुलिस और प्रशासन इस मामले में पूरी गंभीरता दिखाते हुए पूरे परिसर की जांच पड़ताल कर रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.