/ Aug 29, 2026

जयराम ठाकुर बोले..जिस अखबार की एक कॉपी नहीं बिकती हिमाचल में, उसे दे दिया करोड़ों का विज्ञापन

Mandi,Dharamvir(TSN)-पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड कांग्रेस का अखबार है और वे उसे विज्ञापन दे रहे हैं और देते रहेंगे।मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार के माध्यम से गांधी परिवार ने जो बेनामी संपत्ति एकत्रित की है अब उसकी जांच हो रही है। यह वो अखबार है जिसपर गांधी परिवार का एकछत्र राज रहा और इसके माध्यम से भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए गए।इस अखबार की हिमाचल प्रदेश में एक भी कॉपी नहीं आती,फिर भी इसे दो करोड़ से अधिक के विज्ञापन दे दिए गए।

कांग्रेस और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पर्यायवाची

जयराम ठाकुर ने कहा कि वहीं,अगर प्रदेश की बात करें तो यहां लोग सरकारी मदद के अभाव में अपने गहने गिरवी रखकर ईलाज करवाने को मजबूर हो रहे हैं।कर्मचारियों और पेंशनरों को देने के लिए पैसे नहीं है, जबकि सरकार कांग्रेस की अखबारों को करोड़ों के विज्ञापन जारी कर रही है।पब्लिक रिलेशनल डिपार्टमेंट डीएवीपी रेट पर विज्ञापन देता है लेकिन नेशनल हेराल्ड अखबार को पैसा देने में इन नियमों को भी दरकिनार किया गया।एक तरह से इन्हें दान के रूप में यह पैसा दिया गया है जोकि नहीं दिया जा सकता।जयराम ठाकुर ने कहा कि इससे साफ जाहिर होता है कि कांग्रेस पार्टी और भ्रष्टाचार एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस की तरफ से लोगों के बीच में ऐसा संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है कि केंद्रीय जांच एजेंसियां सरकार के ईशारों पर काम कर रही हैं और इसी के विरोध में ईडी के कार्यालयों के बाहर धरने दिए जा रहे हैं। इन धरनों में संवैधानिक पदों पर बैठे सीएम, डिप्टी सीएम और मंत्रियों सहित अन्य लोग भी शामिल हो रहे हैं जोकि हास्यास्पद बात है।इन्हें इस बात का ज्ञान नहीं कि केंद्रीय एजेंसियों ने इस मामले की जांच उनकी सरकार के समय में ही शुरू की थी।कांग्रेस के समय में केंद्रीय एजेंसियां दबाव में काम करती थी लेकिन अब नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में यह पूरी निष्पक्षता से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज लोगों के बीच इस सच को लाने की जरूरत है और भाजपा इस सच को लाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.