नेशनल हेराल्ड अखबार मामले पर सीएम मीडिया सलाहकार ने विपक्ष पर साधा निशाना

Shimla,Sanju(TSN)-नेशनल हेराल्ड अखबार को 2 करोड़ 34 लाख से अधिक विज्ञापन देने पर हिमाचल में सियासी घमासान मचा हुआ है। भाजपा जनता के पैसे की बंदरबांट करने के सुक्खू सरकार पर आरोप लगा रही है जिस पर मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। नरेश चौहान ने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार को विज्ञापन देने के गलत आंकड़े विपक्ष दे रहा है जबकि भाजपा ने अपने समय में आरएसएस और ऐसे ऐसे संस्थानों को विज्ञापन दिए जिनका कोई अता पता ही नहीं है।

भाजपा समर्थित अख़बार को 2 करोड़ 92 लाख के विज्ञापन

नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने ऑर्गनाइजर/पांचजन्य, दीप कमल संदेश,शिमला मैगजीन,तरुण भारत मैगजीन नागपुर मातृवंदना,छात्र उदघोष, भारत प्रकाशन दिल्ली को पांच लाख में कुल 2 करोड़ 92 लाख के विज्ञापन दिए हैं जबकि इन अखबारों का हिमाचल में कोई अस्तित्व ही नहीं है। विपक्ष सरकार कर खिलाफ षड्यंत्र रच रही है। नेशनल हेराल्ड अखबार को सरकार ने एक करोड़ एक लाख का विज्ञापन दिया है भाजपा गलत आंकड़े पेश कर रहे हैं। जबकि भाजपा द्वारा दिया गया दो करोड़ 34 लाख का आकंड़ा विधान सभा में सरकार ने दिया है लेकिन अब उसे नरेश चौहान गलत ठहरा रहे हैं।नेशनल हेराल्ड अखबार की कॉपी दिखाते हुए नरेश चौहान ने कहा कि अखबार छपता है विपक्ष अखबार के न छपने कर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है। हालांकि नेशनल हेराल्ड पेपर की हिमाचल में कितनी कॉपी आती है इसका जवाब नरेश चौहान नहीं दे पाए और सवाल सुन कर भागते नजर आए।

वहीं मुख्य सचिव के होली पार्टी के बिल को सरकारी खजाने से देने के प्रश्न पर नरेश चौहान ने कहा कि उनकी निजी राय है कि मुख्य सचिव को होली की पार्टी का बिल खुद चुकाना चाहिए था। हालांकि नियमों में क्या प्रावधान है यह मुख्य सचिव ही बता सकते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.