मंडी जिले में बादल फटने से तबाही — फ्लैश फ्लड में एक की मौत, सात लोग लापता

Mandi-हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में लगातार बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है करसोग और धर्मपुर उपमंडल में बादल फटने और फ्लैश फ्लड की वजह से भारी नुकसान हुआ है। वहीं गोहर,सदर,और मंडी शहर में भी भूस्खलन और जलभराव के कारण हालात गंभीर बने हुए हैं।

करसोग में कहर,एक की मौत

करसोग उपमंडल के पुराना बाजार (पंजराट),कुट्टी,बरल, ममेल और भ्याल क्षेत्रों में तेज बारिश और फ्लैश फ्लड से गाड़ियां बह गईं, कई घर क्षतिग्रस्त हो गए। इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

स्यांज नाले में बहा घर,7 लोग लापता

गोहर उपमंडल के स्यांज नाले में आई भीषण बाढ़ से एक मकान बह गया।इस हादसे में मां-बेटी को बचा लिया गया है,लेकिन 7 लोग अब भी लापता हैं।लापता लोगों में तीन पीढ़ियों के सदस्य शामिल हैं — बुजुर्ग,वयस्क और मासूम बच्चे।

धर्मपुर में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड

धर्मपुर की मंडप तहसील के सुंदल गांव में काफलवानी माता मंदिर से आए नाले में अचानक आई बाढ़ ने क्षेत्र में दहशत फैला दी।वहीं लौंगनी पंचायत के सयाठी गांव में भूस्खलन से एक घर और कई गौशालाएं ध्वस्त हो गईं।मवेशियों की भी जान गई है।

ब्यास नदी का रौद्र रूप,पंडोह डैम से छोड़ा गया पानी

पंडोह डैम का जलस्तर 2922 फीट तक पहुंच गया है,जो खतरे के निशान (2941 फीट) के बेहद करीब है।डैम से 1.5 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद ब्यास नदी पूरे उफान पर है।पंचवक्त्र मंदिर तक पानी पहुंच चुका है, और मंडी शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गई हैं।

मंडी शहर में भारी नुकसान,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पंडोह बाजार,पैलेस कॉलोनी,जेल रोड,कोटली और पधर क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।रातभर लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।प्रशासन ने 12 से ज्यादा लोगों को पधर क्षेत्र से सुरक्षित निकाला।

संपर्क मार्ग ठप,पुल और सड़कें ध्वस्त

कुकलाह और बाखली पुल टूट गए,जिससे कई गांवों का संपर्क कट गया है।
बाड़ी गुमाणू मार्ग और मंडी-कोटली रोड पर लैंडस्लाइड से यातायात बंद है।
चंडीगढ़-मनालीनेशनल हाईवे भी ठप पड़ा है।

स्कूल बंद,प्रशासन अलर्ट पर

जिले में भारी बारिश और संभावित खतरे को देखते हुए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है।राहत और बचाव दल 24 घंटे मोड पर काम कर रहे हैं।प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि नदी-नालों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर शरण लें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च तक सेना भर्ती रैली, प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कसी कमर

शिमला-:रामपुर उपमंडल के तहत पृथी मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी में 20 से 25 मार्च, 2027 तक सेना भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। भर्ती रैली के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर बुधवार को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।बैठक में सेना के अधिकारियों सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग...

बड़ा भंगाल में जल्द पहुंचेगा BSNL का मोबाइल टावर, 26 किलोमीटर पैदल रास्ता बनी सबसे बड़ी चुनौती

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बेहददुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल को मोबाइल नेटवर्क से जोड़ने की उम्मीद एक बार फिर जगी है।यहां BSNL मोबाइल टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। वर्ष 2024 में टावर के लिए सर्वे पूरा कर स्थान चिन्हित किया गया था, लेकिन दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों...

70 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद याद आया बच्चा! ढाबे पर 8 साल के मासूम को भूल गए माता-पिता

ऊना/राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना से लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।यहां उत्तर प्रदेश से हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन के लिए आया एक परिवार अपने 8 साल के बच्चे को ढाबे पर ही भूल गया।हैरानी की बात यह है कि परिवार करीब 70 किलोमीटर का सफर तय कर माता नैना देवी...

दृष्टिबाधितों का सरकार को अल्टीमेटम, वार्ता नहीं हुई तो दिल्ली कूच की चेतावनी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 1079 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधित युवाओं ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।मंगलवार को बड़ी संख्या में दृष्टिबाधित प्रदर्शनकारियों ने सचिवालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने सरकार को दो टूक चेतावनी दी है कि यदि आज उनकी मांगों को...

65 की उम्र में साइकिल पर भारत भ्रमण, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

राहुल चावला,धर्मशाला-:उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आराम और सुकून की जिंदगी जीना पसंद करते हैं,वहीं दिल्ली के 65 वर्षीय रमेश सिंह राणा साइकिल लेकर देश भ्रमण पर निकले हैं।साइकिल पर तिरंगा लगाकर सफर कर रहे राणा का मकसद सिर्फ नए स्थानों को देखना नहीं,बल्कि लोगों को नशे से दूर रहने,पर्यावरण संरक्षण के लिए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.