जयराम ठाकुर का सीएम पर निशाना.. बोले हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने किया इनकार, नहीं हुआ कोई संबोधन

Mandi,14 october:-हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की इंग्लैंड यात्रा के दौरान यह दावा किया गया था कि उन्होंने ब्रिटिश संसद के हाउस ऑफ लॉर्ड्स को संबोधित किया और ऐसा करने वाले वे देश के पहले मुख्यमंत्री बने हैं। लेकिन अब इस दावे पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू के इस बयान को पूरी तरह झूठा करार देते हुए कहा कि हाउस ऑफ लॉर्ड्स ने स्वयं ईमेल के माध्यम से यह स्पष्ट किया है कि 24 सितंबर को किसी भी भारतीय मुख्यमंत्री ने वहां कोई संबोधन नहीं किया।जयराम ठाकुर के अनुसार, 19 सितंबर के बाद हाउस ऑफ लॉर्ड्स की कोई कार्यवाही ही नहीं हुई थी, ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा किया गया यह दावा सरासर गलत है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “सुखविंदर सिंह सुक्खू ब्रिटिश संसद द्वारा झूठे प्रमाणित होने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।इससे पहले वे हिमाचल विधानसभा में भी झूठे प्रमाणित हो चुके हैं।

जयराम ठाकुर ने लगाया गंभीर आरोप

जयराम ठाकुर ने कहा कि “झूठ बोलना और अफवाह फैलाना अब सीएम और उनकी टीम की आदत बन चुकी है।सरकार चलाने के लिए भी झूठ का सहारा लिया जा रहा है।इस तरह के झूठे दावे कर मुख्यमंत्री न केवल अपनी गरिमा गिरा रहे हैं, बल्कि सरकारी मशीनरी की साख भी दांव पर लगा रहे हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश को गुमराह करने और समाचार पत्रों के माध्यम से “सफेद झूठ” प्रकाशित करने के लिए मुख्यमंत्री को प्रदेशवासियों और मीडिया से माफी मांगनी चाहिए।

“हर झूठ का दस्तावेज पेश करेंगे”

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि “झूठ के पांव नहीं होते, और हम मुख्यमंत्री के हर झूठ का दस्तावेज सामने लाते रहेंगे ताकि जनता को सच्चाई का पता चलता रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में जम्मू-कश्मीर की निजी बस पर पथराव, 4 शीशे टूटे; यात्री घायल

करनाल/राकेश कुमार शर्मा-:हरियाणा के करनाल में एक निजी ढाबे पर पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक हो गया।यहां जम्मू-कश्मीर की एक निजी बस पर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है।आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके,जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए।इस घटना में शीशे के...

सराहन में वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण, कांग्रेस के दिग्गज जुटे; नेताओं ने याद किया योगदान

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की स्मृति में शिमला जिले के रामपुर बुशहर के सराहन स्थित माता भीमा काली मंदिर परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया।इस मौके पर हजारों लोग अपने नेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे।कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री,लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह,पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,मंत्री...

सिरसा ग्रेनेड हमला: NIA ने चार और आरोपियों के खिलाफ दाखिल किया पूरक आरोपपत्र,सीमा पार नेटवर्क का खुलासा

सिरसा-:राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने हरियाणा के सिरसा में महिला थाने के पास हुए ग्रेनेड हमले के मामले में चार आरोपियों के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दाखिल किया है।आरोपियों में राजबीर सिंह उर्फ फौजी,वेद प्रकाश उर्फ पम्मा,जीवनजोत सिंह ग्रेवाल उर्फ ज्योति और चिराग ठकराल शामिल हैं।शनिवार को पंचकूला स्थित NIA की विशेष अदालत में यह आरोपपत्र...

नीदरलैंड के अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने जसप्रीत पाल को हिमाचल में सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

मंडी/धर्मवीर-छोटी काशी मंडी निवासी साइकिलिस्ट जसप्रीत पाल हिमाचल प्रदेश के पहले बाइसिकल मेयर बन गए हैं।उन्हें अंतरराष्ट्रीय संगठन बीवाईसीएस द्वारा हिमाचल प्रदेश का पहला बाइसिकल मेयर नियुक्त किया गया है।बता दें कि बीवाईसीएस नीदरलैंड स्थित एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है,जो साइकिलिंग को बढ़ावा देने और शहरों को अधिक साइकिल-अनुकूल बनाने के लिए स्थानीय नेतृत्व तथा समुदायों...

चिंतपूर्णी मंदिर में होमगार्ड की ईमानदारी: महिला को लौटाया डेढ़ लाख रुपये का आईफोन प्रो

चिंतपूर्णी, विकास-: शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के मंदिर परिसर में तैनात होमगार्ड के जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए श्रद्धालु का गुम हुआ महंगा मोबाइल फोन वापस लौटाया। होमगार्ड के इस सराहनीय कार्य की महिला श्रद्धालु ने प्रशंसा करते हुए जवानों का आभार जताया।जानकारी के अनुसार, होशियारपुर निवासी सुरिंदर कौर पत्नी बलदेव...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.