/ Oct 14, 2026

दिसंबर से शिमला–किन्नौर के लिए संजौली हेलीपोर्ट से शुरू होगी हेली टैक्सी सेवा

Shimla,17 November-:शिमला और किन्नौर की यात्राओं को अधिक तेज़, सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने के लिए दिसंबर से हेली टैक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग ने संजौली हेलीपोर्ट से नियमित उड़ानों के संचालन की तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इस नई सुविधा के शुरू होने से न केवल स्थानीय पर्यटन को गति मिलेगी, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए यात्रा समय में महत्वपूर्ण कमी आएगी।

पवन हंस एविएशन कंपनी ने मोहाली–शिमला–रामपुर–कल्पा रूट पर हेली टैक्सी सेवा उपलब्ध करवाने के लिए सहमति दे दी है।इसके बाद अब चंडीगढ़ और मोहाली से शिमला या किन्नौर पहुंचने में पर्यटकों को लंबी सड़क यात्रा का विकल्प चुनना नहीं पड़ेगा। कुछ ही मिनटों की उड़ान में यात्री सीधे पहाड़ी पर्यटन स्थलों तक पहुंच सकेंगे।यह सेवा खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगी जो कम समय में यात्रा पूरी करना चाहते हैं या पर्वतीय मार्गों की कठिनाई से बचना चाहते हैं।इस परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण यह है कि अब यात्रियों को जुब्बड़हट्टी एयरपोर्ट तक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। नई हेली टैक्सी सीधे संजौली स्थित शहर के मध्य में बने आधुनिक हेलीपोर्ट पर लैंड करेगी। चलौंठी के समीप लगभग 18 करोड़ रुपये की लागत से बने इस हेलीपोर्ट का उद्घाटन जनवरी 2022 में किया जा चुका है। परिसर में 50 से अधिक वाहनों की पार्किंग क्षमता भी उपलब्ध है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग और पवन हंस के बीच उड़ानों के दिनों, समय-सारणी और किराया निर्धारण को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है। अनुमान है कि विंटर टूरिस्ट सीजन की शुरुआत के साथ ही हेली टैक्सी सेवा शुरू कर दी जाएगी। विभाग का मानना है कि इससे शिमला और किन्नौर में पर्यटन से जुड़ा कारोबार व्यापक रूप से लाभान्वित होगा।निदेशक पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन विभाग विवेक भाटिया के अनुसार,मुख्यमंत्री के निर्देशों पर रूट और किराया तय किया जा रहा है तथा दिसंबर से सेवा शुरू करने के लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.