/ Oct 13, 2026

लोकसभा में उठा हिमाचल पर्यटन का मुद्दा, केंद्र की योजनाओं से मिला राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बढ़ावा

Delhi, 19 December-:हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को लोकसभा में भाजपा सांसद सुरेश कश्यप द्वारा उठाए गए प्रश्न के बाद राष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व मिला है। भारत में पर्यटन के प्रचार-प्रसार, वैश्विक पर्यटन बाजार में देश की भूमिका, हेरिटेज, इको-टूरिज्म और ग्रामीण पर्यटन से जुड़े सवाल पर केंद्र सरकार के उत्तर ने यह स्पष्ट कर दिया है कि हिमाचल प्रदेश केंद्र की पर्यटन नीति का अहम हिस्सा बन चुका है।

लोकसभा में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा दिए गए लिखित उत्तर में बताया गया कि भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय रोड शो, डिजिटल और सोशल मीडिया प्रचार, विदेशी टूर ऑपरेटर्स के साथ साझेदारी तथा वैश्विक पर्यटन मेलों में भागीदारी कर रही है। इन पहलों का सीधा लाभ हिमाचल प्रदेश जैसे प्राकृतिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध राज्यों को मिल रहा है।

वैश्विक मंच पर हिमाचल की बढ़ती पहचान

केंद्र सरकार ने अपने उत्तर में कहा कि भारत की सांस्कृतिक विविधता, आध्यात्मिक स्थल, पर्वतीय क्षेत्र, साहसिक और प्रकृति आधारित पर्यटन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता से प्रस्तुत किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश अपने हिमाच्छादित पहाड़ों, धार्मिक स्थलों, एडवेंचर टूरिज्म, इको-टूरिज्म और ग्रामीण पर्यटन के कारण विदेशी पर्यटकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।पर्यटन मंत्रालय की ‘देखो अपना देश’, ‘भारत गौरव’, ‘स्वदेश दर्शन’ और ‘प्रसाद योजना’ जैसी योजनाओं के तहत हिमाचल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में आधारभूत ढांचे को सशक्त किया जा रहा है, जिससे प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।

ग्रामीण पर्यटन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल

सांसद सुरेश कश्यप के प्रश्न के उत्तर में यह भी बताया गया कि केंद्र सरकार ग्रामीण पर्यटन और इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने को प्राथमिकता दे रही है। इससे हिमाचल के दूरस्थ और सीमावर्ती क्षेत्रों को पर्यटन से जोड़ने में मदद मिल रही है, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं।इसके अतिरिक्त, वर्ष 2023-24 में आयोजित G20 बैठकों और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से हिमाचल प्रदेश सहित देश के कई पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त हुई है।

पर्यटन विकास भाजपा की प्राथमिकता

भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि लोकसभा में मिले उत्तर से यह साफ है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पर्यटन को आर्थिक विकास और सांस्कृतिक संरक्षण का प्रभावी माध्यम मानकर आगे बढ़ रही है। हिमाचल प्रदेश को उसकी प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत के अनुरूप राष्ट्रीय और वैश्विक पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने विश्वास जताया कि पर्यटन के माध्यम से हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी और आने वाले वर्षों में प्रदेश देश के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शामिल होगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.