दिसंबर में भी सूनी रही बर्फ की आस: लगातार चौथे साल शिमला में क्रिसमस पर बर्फ नहीं गिरने की संभावना

Shimla, 23 December-:पहाड़ों की रानी शिमला में इस साल भी दिसंबर के महीने में बर्फबारी का इंतजार अधूरा रह गया। लगातार चौथे वर्ष ऐसा हुआ है जब क्रिसमस के दौरान शहर बर्फ की सफेद चादर नहीं ओढ़ सका। कभी दिसंबर की शुरुआत से ही बर्फबारी के लिए मशहूर शिमला अब सर्दियों में भी सूखा और फीका नजर आने लगा है। बदलते मौसम के मिजाज ने न केवल पर्यटन की रौनक पर असर डाला है, बल्कि स्थानीय लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और आजीविका को भी प्रभावित किया है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2022, 2023 और 2024 में दिसंबर माह के दौरान शिमला में कोई उल्लेखनीय बर्फबारी दर्ज नहीं की गई। आठ दिसंबर 2024 को केवल हल्के फाहे ही गिरे थे। इससे पहले वर्ष 2021 में भी नाममात्र की बर्फबारी हुई थी। यदि पिछले तीन दशकों के आंकड़ों पर नजर डालें तो राजधानी शिमला में बर्फबारी में करीब 37 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।साल 1990 से 2000 के बीच शिमला में औसतन 129.1 सेंटीमीटर बर्फ गिरती थी, जबकि 2010 से 2020 के दशक में यह औसत घटकर 80.3 सेंटीमीटर रह गया। पहले दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह तक हल्की बर्फबारी आम मानी जाती थी, लेकिन अब जनवरी और फरवरी में भी सूखी ठंड का दौर बना रहता है।
पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि पहले क्रिसमस और न्यू ईयर के दौरान रिज मैदान, मॉल रोड और कुफरी में बर्फ के बीच सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ती थी।होटल, टैक्सी और अन्य पर्यटन गतिविधियां चरम पर रहती थीं, लेकिन अब दिसंबर में बर्फ न गिरने से सैलानियों की उम्मीदों को झटका लग रहा है।
हिमाचल में 27 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार तापमान में लगातार हो रही बढ़ोतरी, बारिश के पैटर्न में बदलाव और पश्चिमी विक्षोभ की कमजोरी बर्फबारी कम होने की मुख्य वजह हैं। वर्ष 1901 से 2025 के बीच हिमाचल प्रदेश के औसत तापमान में लगभग 1.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 27 दिसंबर तक मौसम साफ रहने की संभावना है, जबकि 28 और 29 दिसंबर को ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं मैदानी और कम ऊंचाई वाले इलाकों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

रक्षाबंधन पर HRTC की ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं का मुफ्त सफर

राहुल चावला,धर्मशाला-:रक्षाबंधन के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की तैयारी पूरी कर ली है। 28 अगस्त को प्रदेश के भीतर संचालित HRTC की सभी ऑर्डिनरी बसों में महिलाओं को सूर्योदय से सूर्यास्त तक निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। यह जानकारी बुधवार को धर्मशाला में...

धर्मशाला में अब तक 91 हजार किलो चाय उत्पादन, बारिश से अगस्त में उत्पादन प्रभावित

धर्मशाला/राहुल-:जिला मुख्यालय धर्मशाला स्थित चाय उद्योग में इस वर्ष अब तक करीब 91 हजार किलोग्राम चाय का उत्पादन हो चुका है।उद्योग प्रबंधन को उम्मीद है कि नवंबर तक कुल उत्पादन डेढ़ लाख किलोग्राम तक पहुंच जाएगा।हालांकि,अगस्त माह में लगातार हुई बारिश ने चाय उत्पादन को प्रभावित किया है। इस महीने प्रबंधन को करीब 25 हजार...

IMC Foundation ने लुधियाना में छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स उपलब्ध करवाए

लुधियाना-:स्कूली छात्राओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और गरिमा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IMC Foundation ने लुधियाना जिला प्रशासन के माध्यम से छात्राओं के लिए 64,000 सैनिटरी पैड्स का योगदान किया। Foundation की ओर से कुल 8,000 पैक्स IMC सैनिटरी नैपकिन, जिनमें 64,000 सैनिटरी पैड्स शामिल हैं,लुधियाना के डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन के कार्यालय को...

राष्ट्रगान विवाद पर CM सुक्खू का पलटवार, बोले- भाजपा ने पहले की गलती, अब कर रही तरह-तरह की बातें

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान के कथित अपमान को लेकर चल रहे विवाद के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा पलटवार किया है। विपक्ष की ओर से विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिए जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने पहले गलती की और अब अपनी गलती को...

राष्ट्रगान के अपमान के मुद्दे पर सियासत तेज़, विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ दिया विशेषाधिकार हनन का नोटिस

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर शुरू हुआ विवाद अब मुख्यमंत्री के खिलाफ विशेषाधिकार हनन के नोटिस तक पहुंच गया है।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि विपक्ष ने मुख्यमंत्री के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष को विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ने विधानसभा में प्रदेश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.