/ Oct 17, 2026

न्यू ईयर–क्रिसमस पर मनाली में ट्रैफिक और सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़ाम,चार ज़ोन में बांटी गई पर्यटन नगरी

Kullu, Manminder Arora-:क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियों को लेकर पर्यटन नगरी मनाली में रौनक लगातार बढ़ रही है। बर्फबारी और लंबी छुट्टियों के चलते बड़ी संख्या में सैलानियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष कार्ययोजना लागू की है।
पर्यटकों की बढ़ती भीड़ से संभावित जाम की स्थिति से निपटने के लिए मनाली शहर को चार अलग-अलग सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर में अतिरिक्त पुलिस बल और क्विक रिस्पॉन्स टीम की तैनाती की गई है। मॉल रोड, प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरों के जरिए चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। जिला कुल्लू में करीब 300 अतिरिक्त पुलिस जवानों को मनाली के अलावा मणिकरण, कसोल और भुंतर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों पर तैनात किया गया है।इधर, मनाली होटलियर एसोसिएशन ने भी प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने और पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि क्रिसमस और नववर्ष के दौरान मनाली में भारी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शहर को चार सेक्टरों में बांटा गया है, अतिरिक्त बल और क्यूआरटी तैनात की गई है तथा सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। उन्होंने पर्यटकों से शांति बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील की है।
मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से होटलों में ऑक्यूपेंसी 60 से 70 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। नए साल पर इसमें और इजाफा होने की उम्मीद है। उन्होंने ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन और होटल व्यवसायियों के आपसी समन्वय से इस बार मनाली में क्रिसमस और नववर्ष के जश्न को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की कोशिश की जा रही है, ताकि पर्यटकों के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.