/ Oct 13, 2026

मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने आरडीजी पर भाजपा को घेरा, दिल्ली प्रदर्शन पर जताया विरोध

शिमला,संजू-: दिल्ली दौरे से लौटने के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजस्व घाटे के आंकड़ों (आरडीजी) को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार को सबसे अधिक आरडीजी मिली थी, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश पर ऋण और देनदारियों का बोझ बढ़ गया। सुक्खू ने यह भी कहा कि आरडीजी को न तो पूरी तरह स्वीकार किया गया है और न खारिज किया गया है, बल्कि इसे वित्त आयोग ने अपनी रिपोर्ट में “नोटिड” के रूप में दर्ज किया है। इसके आधार पर केंद्र सरकार परिस्थिति के अनुसार आरडीजी प्रदान कर सकती है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरडीजी मुद्दे पर मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल की तुलना केरल से करना उचित नहीं है, क्योंकि राजस्व घाटे के मद्देनजर आरडीजी का लाभ मिलता है, जबकि केरल पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता। मुख्यमंत्री ने भाजपा से आरडीजी पर सहयोग की अपील की, लेकिन आरोप लगाया कि भाजपा इस मामले में सहयोग के पक्ष में नहीं दिख रही। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर सरकार को सबसे अधिक डीपीआर मिली थी, लेकिन प्रदेश ने 47 हजार करोड़ रुपये का ऋण लिया और हजारों करोड़ की देनदारियां बाकी रही।
आरडीजी के मुद्दे पर जंतर मंतर में प्रदर्शन के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राजनीतिक रणनीति का एक पहलू है और इस पर विचार-विमर्श के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।इसके अलावा, दिल्ली में हिमाचल सदन के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई पर मुख्यमंत्री सुक्खू ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ है और दिल्ली आरसी कमिश्नर को सूचना दी जानी चाहिए थी। उन्होंने बताया कि आमतौर पर कमरे बुकिंग और भुगतान की प्रक्रिया होती है, इसमें कोई नई बात नहीं है। सुक्खू ने एआई इंपैक्ट सम्मेलन में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन का समर्थन किया और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान चिब की गिरफ्तारी को अनुचित बताया।
राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा ये
राज्यसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उम्मीदवार का फैसला अभी नहीं हुआ है। यह निर्णय एआईसीसी अध्यक्ष और राहुल गांधी करेंगे, और पार्टी अपने उम्मीदवार को जिताने के लिए मतों का प्रयोग करेगी।मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की यह प्रतिक्रिया हिमाचल प्रदेश में आरडीजी, ऋण और राजनीतिक विरोध को लेकर भाजपा के साथ बढ़ते तनाव को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वित्तीय मुद्दों और संवैधानिक प्रक्रियाओं को लेकर उनकी सरकार पूरी तरह सजग और सक्रिय है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.