/ Oct 13, 2026

राष्ट्रीय व्योश्री योजना के तहत 236 वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित

कैथल, 24 फरवरी-: राष्ट्रीय व्योश्री योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने हेतु जिला प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 236 वरिष्ठ नागरिकों को लगभग 22 लाख रुपये की लागत से 1363 सहायक यंत्र एवं उपकरण निःशुल्क प्रदान किए गए.
कार्यक्रम में उपायुक्त अपराजिता ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से यह योजना अत्यंत लाभकारी है। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एल्मिको) मोहाली द्वारा उपलब्ध करवाए गए उपकरण उच्च गुणवत्ता के हैं और लंबे समय तक उपयोगी रहते हैं। बाजार में यही उपकरण काफी महंगे मिलते हैं, जबकि योजना के तहत लाभार्थियों को यह निःशुल्क प्रदान किए गए हैं। उन्होंने लाभार्थियों से उपकरणों का सही उपयोग करने का आग्रह किया।यह वितरण कार्यक्रम सांसद नवीन जिंदल फाउंडेशन, जिला रेडक्रॉस सोसायटी और एल्मिको के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। उपायुक्त ने बताया कि 3 नवंबर से 7 नवंबर तक आयोजित शिविरों में पात्र वरिष्ठ नागरिकों की पहचान की गई थी।
वितरित किए गए उपकरणों में 29 व्हीलचेयर, 420 कोहनी वैसाखियां, 72 चलने की छड़ियां, 33 कुर्सी सहित चलने की छड़ी, 15 फोल्डिंग वॉकर, 112 एलएस बेल्ट, 66 स्पाइनल सपोर्ट, 103 सिलिकॉन कुशन, 274 श्रवण यंत्र सहित अन्य सहायक उपकरण शामिल हैं। इन सभी उपकरणों की कुल लागत लगभग 22 लाख 3 हजार 393 रुपये बताई गई है।जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामजी लाल ने बताया कि सांसद नवीन जिंदल के प्रयासों से इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया और शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद बुजुर्गों को चिन्हित कर लाभ पहुंचाया गया।राष्ट्रीय व्योश्री योजना का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को चलने-फिरने, सुनने और अन्य दैनिक गतिविधियों में आने वाली कठिनाइयों से राहत प्रदान करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर जीवन जीए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.