/ Oct 13, 2026

शिमला में नशा तस्करी पर बड़ी चोट: पंजाब से मुख्य सरगना गिरफ्तार, 7 आरोपी सलाखों के पीछे

शिमला, संजू-:शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाया जा रहा विशेष अभियान लगातार असर दिखा रहा है। ताजा कार्रवाई में पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) तस्करी के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए इसके मुख्य सरगना को पंजाब से गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने इस वर्ष एनडीपीएस एक्ट के तहत 56 मुकदमे दर्ज कर 111 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
जिला शिमला के एएसपी अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि रोहड़ू में दर्ज मुकदमा नंबर 5/26 के तहत पुलिस टीम ने मेहंदली पुल के पास दो युवकों को 83 ग्राम चिट्टा के साथ पकड़ा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जशनदीप सिंह और धर्मप्रीत सिंह के रूप में हुई, जो पंजाब के निवासी हैं। प्रारंभिक पूछताछ और जांच के दौरान पुलिस ने सप्लाई चेन की कड़ियों को जोड़ते हुए मामले में चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया।इनमें आशीष चौहान (24) निवासी खशधार चिड़गांव, नवीन शिट्टा (31) निवासी गोक्सवारी चिड़गांव, दीवान चंद (39) निवासी सुंधा चिड़गांव और विजेंद्र सिंह उर्फ छोटू (35) निवासी सुंधा भौंडा, तहसील चिड़गांव शामिल हैं। पुलिस के अनुसार विजेंद्र सिंह इस नेटवर्क का प्रमुख स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर था, जो क्षेत्र में चिट्टा की सप्लाई करता था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वित्तीय लेन-देन और डिजिटल संचार की गहन जांच शुरू की। जशनदीप सिंह के बैंक खातों की पड़ताल में पिछले चार महीनों में करीब 18 लाख रुपये के संदिग्ध लेन-देन का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान की।जांच में सामने आया कि जशनदीप स्थानीय संपर्कों और मुख्य सप्लायर से व्हाट्सएप के माध्यम से जुड़ा हुआ था। मुख्य सप्लायर द्वारा वर्चुअल व्हाट्सएप नंबर का उपयोग कर नेटवर्क संचालित किया जा रहा था, ताकि पहचान छिपाई जा सके। बैंक रिकॉर्ड और डिजिटल चैट के आधार पर पुलिस ने बैकवर्ड लिंक खंगाले और आखिरकार नेटवर्क के मुख्य सरगना तक पहुंच बनाई।
जांच के दौरान हरदीप सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी फिरोजपुर शकूर, जिला फिरोजपुर (पंजाब) को मुख्य संचालक के रूप में चिन्हित किया गया। शिमला पुलिस की टीम ने फिरोजपुर पुलिस के सहयोग से उसे उसके गृह जिले से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार हरदीप सिंह पिछले सात महीनों में करीब 28 लाख रुपये के लेन-देन में संलिप्त पाया गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि कई लोगों ने चिट्टा खरीदने के लिए सीधे उसके खाते में पैसे ट्रांसफर किए थे।फिलहाल पुलिस संबंधित व्यक्तियों के रिकॉर्ड जुटा रही है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.