पालमपुर में शिष्टाचार मुलाकात: जयराम ठाकुर ने शांता कुमार से की भेंट

धर्मशाला, 13 मार्च -: नेता प्रतिपक्ष जयराम  ठाकुर  अपने कांगड़ा दौरे के दौरान शुक्रवार दोपहर पालमपुर  पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री शांता  कुमार  के आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुलाकात के दौरान जयराम ठाकुर ने शांता कुमार के लंबे राजनीतिक अनुभव, सादगीपूर्ण जीवनशैली और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है और इससे कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलती है।पालमपुर में कार्यक्रम समाप्त करने के बाद जयराम ठाकुर देर शाम धर्मशाला  पहुंचे। यहां स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कांगड़ा दौरे को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान जयराम ठाकुर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा कर रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की पहल, एमडब्ल्यूबी ने बांटी 10-10 लाख की बीमा पॉलिसियां

जगाधरी (यमुनानगर)-: पत्रकारों और उनके परिवारों की सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन (एमडब्ल्यूबी) की यमुनानगर जिला इकाई ने महत्वपूर्ण पहल की।शुक्रवार को मुख्य पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, जगाधरी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के पत्रकारों को संगठन की ओर से निशुल्क 10-10 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा पॉलिसियां...

वंदे मातरम पर हिमाचल विधानसभा में घमासान, 11 मिनट में स्थगित हुआ मानसून सत्र का पहला दिन

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पहले ही दिन राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन में जमकर हंगामा हुआ और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कार्यवाही शुरू होने के महज 11 मिनट बाद ही विधानसभा अध्यक्ष को सदन स्थगित करना पड़ा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर राष्ट्रीय...

मानसून सत्र के पहले दिन रोजगार पर संग्राम, भाजपा का प्रदर्शन.

शिमला,संजू-:शिमला में 14वीं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही रोजगार के मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा परिसर में बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने...

191 देशों की साइकिल यात्रा पूरी कर हमीरपुर पहुंचे सोमेन देबनाथ, साझा किए संघर्ष और अनुभव

हमीरपुर,अरविंद-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी और साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।बुधवार को उनका सफर हमीरपुर पहुंचा। यहां उन्होंने एडीसी हमीरपुर अभिषेक गर्ग और एसपी बलबीर सिंह ठाकुर से मुलाकात की और करीब दो दशक लंबी अपनी विश्व साइकिल यात्रा के दौरान सामने...

नौतोड़ के 20 हजार मामले लंबित, जल्द मंजूरी के लिए राज्यपाल से मिलेगी गुहार

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्रों में नौतोड़ भूमि के करीब 20 हजार मामले लंबे समय से लंबित हैं।इन मामलों को मंजूरी दिलाने के लिए जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने राज्यपाल से जल्द हस्तक्षेप की मांग की है।उनका कहना है कि नौतोड़ का लाभ उन लोगों को मिलना है,जिनके पास 20 बीघा से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.