सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने लॉन्च किया एमबीए प्लस लीडरशिप प्रोग्राम

मोहाली, 17 मार्च -:सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने प्रबंधन शिक्षा को उद्योग से जोड़ने की दिशा में एक नई पहल करते हुए एमबीए प्लस नामक इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड लीडरशिप प्रोग्राम की शुरुआत की है। इस विशेष कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ प्राइड प्लाजा होटल, एयरोसिटी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान किया गया, जिसमें कई वरिष्ठ कॉर्पोरेट लीडर्स और उद्योग विशेषज्ञ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली के संस्थापक कुलाधिपति स रशपाल सिंह धालीवाल जी, प्रबंध निदेशक अर्श धालीवाल, कार्यकारी उपाध्यक्ष सुशील पराशर और एचआर सक्सेस टॉक के सीईओ गोविंद नेगी की मौजूदगी में हुआ। इस पहल में एचआर सक्सेस टॉक इंडस्ट्री कोलैबोरेशन पार्टनर के रूप में जुड़ा है, जो कार्यक्रम के तहत छात्रों को कॉर्पोरेट मेंटर्स से जोड़ने में भूमिका निभाएगा।
एमबीए प्लस को इस तरह तैयार किया गया है कि छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ उद्योग के अनुभवी पेशेवरों से निरंतर मार्गदर्शन मिल सके। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक सेमेस्टर में एक इंडस्ट्री लीडर लगभग 15 छात्रों के समूह का मार्गदर्शन करेगा। दो वर्षों की अवधि में प्रत्येक छात्र को चार अलग-अलग उद्योग विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें विभिन्न क्षेत्रों के अनुभव और दृष्टिकोण समझने का मौका मिलेगा।
इस कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा “एक्जीक्यूटिव मेंटरशिप काउंसिल” है, जिसके माध्यम से वरिष्ठ कॉर्पोरेट लीडर्स छात्रों के साथ नियमित संवाद करेंगे। इन सत्रों में बोर्डरूम डिस्कशन, रणनीतिक सिमुलेशन और लाइव केस स्टडी के जरिए छात्रों को वास्तविक व्यावसायिक परिस्थितियों को समझने का अवसर दिया जाएगा।इसके साथ ही “लाइव एंटरप्राइज इंटरैक्शन” के तहत छात्र वास्तविक व्यावसायिक चुनौतियों पर काम करेंगे, जिनमें रणनीति निर्माण, टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन, बाजार विस्तार, वित्तीय विश्लेषण और संचालन सुधार जैसे विषय शामिल होंगे। कार्यक्रम में एप्लाइड केस और डिसीजन लैब भी शामिल है, जहां छात्र व्यावसायिक निर्णय-निर्माण, बातचीत कौशल और रणनीतिक सोच को व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से विकसित करेंगे।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए स रशपाल सिंह धालीवाल जी ने कहा कि आज के दौर में उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्रदान करना नहीं, बल्कि जिम्मेदार और सक्षम नेतृत्व तैयार करना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को वास्तविक उद्योग अनुभव से जोड़ते हैं। इसी संदर्भ में प्रबंध निदेशक, अर्श धालीवाल ने कहा कि प्रबंधन शिक्षा को व्यावहारिक दृष्टिकोण से जोड़ना समय की आवश्यकता है और एमबीए प्लस छात्रों को कॉर्पोरेट दुनिया की वास्तविक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देगा।
इसके साथ ही कार्यकारी उपाध्यक्ष सुशील पराशर ने कहा कि यह कार्यक्रम अकादमिक शिक्षा और उद्योग अनुभव का संतुलित संयोजन है, जिससे छात्रों में आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता विकसित होगी। वहीं गोविंद नेगी जी ने कहा कि उद्योग और शिक्षा के बीच निरंतर सहयोग से ही सक्षम मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स तैयार किए जा सकते हैं और यह पहल उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।कार्यक्रम में लंबी अवधि की इंटर्नशिप, कंसल्टिंग असाइनमेंट और इंडस्ट्री-प्रायोजित प्रोजेक्ट भी शामिल किए गए हैं, ताकि छात्र पढ़ाई के दौरान ही कॉर्पोरेट कार्यप्रणाली से परिचित हो सकें।
सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली प्रशासन के अनुसार, एमबीए प्लस का उद्देश्य छात्रों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक नेतृत्व क्षमता, निर्णय-निर्माण कौशल और उद्योग की वास्तविक समझ से सशक्त बनाना है। यह पहल शिक्षा और उद्योग के बीच एक मजबूत संवाद स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग करने वालों पर कसेगा शिकंजा,SP कांगड़ा की सख्त चेतावनी

राहुल चावला,धर्मशाला-:जिला कांगड़ा में पैराग्लाइडिंग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। खराब मौसम के दौरान उड़ान भरने वाले पैराग्लाइडर ऑपरेटरों और पायलटों पर अब पुलिस की पैनी नजर रहेगी।एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पर्यटकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.