जींद-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।इस अवसर को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश ऊर्जा के नए विकल्पों की ओर तेजी से बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि तेल और कोयले जैसे पारंपरिक ऊर्जा स्रोत सीमित हैं,इसलिए भविष्य की जरूरतों को देखते हुए सौर,पवन और हाइड्रोजन ऊर्जा को बढ़ावा देना समय की मांग है।
17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरियाणा के जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ करेंगे।इसे भारतीय रेलवे के लिए स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।इस कार्यक्रम को लेकर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नई तकनीकों और आधुनिक ऊर्जा स्रोतों को अपनाते हुए लगातार आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए हाइड्रोजन,सौर और पवन ऊर्जा जैसे वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।
