दिव्यांग नाबालिग भाइयों से मारपीट मामले में FIR न होने पर प्रदर्शन, मंडी में गरजे लोग

मंडी/धर्मवीर-:मंडी जिले के सराज क्षेत्र में दो दिव्यांग नाबालिग भाइयों के साथ कथित मारपीट और उन्हें रातभर बंधक बनाए रखने का मामला लगातार गरमाता जा रहा है।पुलिस में शिकायत के बावजूद एफआईआर दर्ज न होने से नाराज लोगों ने सोमवार को मंडी शहर में रैली निकालकर विरोध जताया।प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुलिस प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच और स्पष्ट कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शन में कुल्लू से पहुंचे ज्ञानचंद ने आरोप लगाया कि दोनों नाबालिग भाइयों के साथ मारपीट की गई और कथित तौर पर उन्हें पूरी रात बंधक बनाकर रखा गया।आरोप है कि इस दौरान उनका वीडियो भी बनाया गया,जिसे बाद में सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया।ज्ञानचंद के मुताबिक,घटना के बाद पीड़ित परिवार ने एसपी मंडी को शिकायत दी थी।इसके बाद परिवार और अन्य लोग कई बार एसपी और डीएसपी मंडी से मिले,लेकिन उन्हें अब तक हुई कार्रवाई को लेकर संतोषजनक जानकारी नहीं मिल पाई।उनका आरोप है कि पुलिस की ओर से हर बार यही बताया गया कि मामला डीएसपी स्तर पर जांच के लिए भेजा गया है।वहीं, नाबालिगों से जुड़ा मामला होने का हवाला देते हुए एफआईआर दर्ज नहीं किए जाने की बात कही गई।प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया कि यदि एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती तो पुलिस प्रशासन इसका स्पष्ट कानूनी कारण बताए। उन्होंने घटना से संबंधित वीडियो, मोबाइल फोन,सोशल मीडिया पोस्ट, स्क्रीनशॉट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों को सुरक्षित रखने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि दोनों बच्चे दिव्यांग हैं और लंबे उपचार के बाद उनकी आंखों की रोशनी वापस आई थी।आरोप है कि मारपीट के दौरान एक बच्चे की आंख को गंभीर चोट पहुंची है और डॉक्टरों ने ऑपरेशन की सलाह दी है।प्रदर्शनकारियों ने सरकार से बच्चों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग भी की।इसके साथ ही मामले में लगाए गए जातीय उत्पीड़न के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच की मांग की गई। ज्ञानचंद ने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य किसी को बिना जांच दोषी ठहराना नहीं,बल्कि निष्पक्ष जांच के जरिए पूरे मामले की सच्चाई सामने लाना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में काम बनाम सियासत की जंग, सरकार ने विपक्ष पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश की सियासत में इन दिनों विकास और राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप को लेकर घमासान तेज है।सरकार जहां रोजगार,भर्ती प्रक्रिया और प्रदेश के आर्थिक हितों को लेकर अपने फैसलों और उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड सामने रख रही है, वहीं विपक्ष के आरोपों पर भी सरकार की ओर से लगातार पलटवार किया जा रहा है।सरकार का कहना...

हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी राहत, 80-90% मांगों पर बनी सहमति; 700 परिचालकों की जल्द होगी भर्ती

चंडीगढ़-:हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन मंत्री अनिल विज की अध्यक्षता में मंगलवार को महत्वपूर्ण बैठक हुई। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में कर्मचारियों की अधिकांश मांगों पर सहमति बनी। परिवहन मंत्री ने कहा कि करीब 80 से 90 प्रतिशत मांगों पर निर्णय लिया गया है...

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह ने की बाढ़ प्रभावित नदियों की वैज्ञानिक ड्रेजिंग के लिए केंद्र से स्पष्ट नीति की मांग

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के बाढ़ प्रभावित नदी क्षेत्रों में वैज्ञानिक ड्रेजिंग को लेकर महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।मुख्यमंत्री ने केंद्र से ड्रेजिंग के लिए स्पष्ट एवं सक्षम दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया, ताकि ऐसे प्रस्तावों...

हिमाचल के ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन को फार्मा नियमन में उत्कृष्टता के लिए सम्मान

शिमला-:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश ड्रग्स कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन (डीसीए) को फार्मास्यूटिकल्स एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया (फार्मेक्सिल) द्वारा एप्रिसिएशन अवार्ड प्रदान किए जाने पर बधाई दी है।यह सम्मान नई दिल्ली में सोमवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय,भारत सरकार के तत्वावधान में आयोजित आईपीएचईएक्स-2026 के दौरान प्रदान किया गया।यह पुरस्कार प्रदेश में नियामक उत्कृष्टता,...

हिमाचल में मॉनसून पड़ा कमजोर, 12 से फिर बारिश की संभावना

मंडी/धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश में फिलहाल मॉनसून की गतिविधियां भले ही कमजोर बना है लेकिन गत 24 घण्टों के दौरान राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सिरमौर और मंडी में बारिश दर्ज की गई। तापमानो में ज्यादा बदलाव नही हुआ है।वहीं आने वाले दिनों में प्रदेश में एक बार फिर मानसून की गतिविधियां बढ़ेंगी।12 से प्रदेश के कुछ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.