/ Sep 10, 2026

वर्ल्ड बैंक की टीम ने अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का किया निरीक्षण, पीरड़ी पुल का काम पूरा करने के निर्देश

कुल्लू-:जिला मुख्यालय कुल्लू में ब्यास नदी पर एक और डबल लेन पुल के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है।प्रस्तावित पुल के बनने से कुल्लू शहर को फोरलेन सड़क से सीधा जोड़ा जा सकेगा। इसी संभावित परियोजना को लेकर वर्ल्ड बैंक की टीम ने बुधवार को अखाड़ा बाजार और भूतनाथ क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने ब्यास नदी के दोनों किनारों का जायजा लेते हुए पुल निर्माण की संभावनाओं पर स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा की।निरीक्षण के दौरान कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे।उन्होंने कहा कि कुल्लू शहर को जोड़ने के लिए पहले ब्यास नदी पर भूतनाथ पुल का निर्माण किया गया था, लेकिन तकनीकी खामियों के कारण वर्तमान में इस पुल से केवल छोटे वाहनों की आवाजाही हो पा रही है। ऐसे में शहर को फोरलेन से बेहतर तरीके से जोड़ने के लिए नए डबल लेन पुल की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

विधायक ने कहा कि नए पुल के निर्माण से बड़े वाहनों को भी फोरलेन के माध्यम से सीधे कुल्लू शहर में प्रवेश करने की सुविधा मिलेगी। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटन कारोबार को भी लाभ होगा। फोरलेन से कुल्लू पहुंचने वाले पर्यटक आसानी से शहर होते हुए मनाली की ओर जा सकेंगे।उन्होंने बताया कि पीरड़ी में भी पुल का निर्माण कार्य चल रहा है। इस पुल के तैयार होने से फोरलेन के जरिए कुल्लू-मनाली पहुंचने वाले लोगों और पर्यटकों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में रिवर राफ्टिंग जैसी पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि पीरड़ी पुल का निर्माण कार्य 31 मार्च से पहले पूरा करने के निर्देश ठेकेदार को दिए गए हैं, ताकि इसे समय पर जनता के लिए खोला जा सके। नए डबल लेन पुल और पीरड़ी पुल के निर्माण से कुल्लू शहर की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यातायात व्यवस्था को भी बेहतर l

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कोरोना के ‘योद्धाओं’ को आज क्यों नहीं मिल रहा हक? सफाई कर्मचारियों के समर्थन में उतरीं चित्रा सरवारा

अंबाला-:सफाई, सीवर एवं अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों के प्रस्तावित प्रदर्शन में पहुंचकर वरिष्ठ नेत्री चित्रा सरवारा ने आंदोलनरत कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं और उनकी मांगों का समर्थन किया।उन्होंने सरकार से अपील की कि कर्मचारियों के साथ सख्ती करने के बजाय बातचीत और संवाद के माध्यम से उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। चित्रा सरवारा...

सीबीएसई स्कूलों के लिए नई यूनिफॉर्म और ड्रेस कोड तय, शिक्षकों की पोशाक भी निर्धारित

शिमला,10 सितम्बर। प्रदेश के सीबीएसई स्कूलों को एकरूप और आकर्षक स्वरूप देने की दिशा में राज्य सरकार ने विद्यार्थियों की यूनिफॉर्म, शिक्षकों के ड्रेस कोड और स्कूल भवनों की रंग योजना को अंतिम रूप दे दिया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गुरुवार को शिक्षा विभाग की बैठक में इन विषयों पर विस्तार...

सांसद हर्ष महाजन ने कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना, बोले—मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को बना दिया है ‘संतरी’

शिमला,संजू -:भाजपा सांसद हर्ष महाजन ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार में मंत्रियों को केवल ‘संतरी’ बनाकर रख दिया गया है। महाजन ने दावा किया कि सरकार के कामकाज से मंत्री ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के कई विधायक...

विकसित भारत क्विज में दिखेगा हिमाचल के युवाओं का विजन, राष्ट्रीय मंच पर मिलेगा प्रधानमंत्री से संवाद का अवसर

राहुल चावला,धर्मशाला-:देश के विकास में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के तहत जिला कांगड़ा में युवाओं को विभिन्न प्रतियोगिताओं से जोड़ा जा रहा है।इसी कड़ी में ‘विकसित भारत क्विज’ का आयोजन किया जा रहा है,जिसमें जिले के युवा अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर...

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने किया कब्जा

शिमला,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया.भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है.जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले भाजपा समर्थित प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.