/ Oct 15, 2026

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए आवश्यक धनराशि हिम ऊर्जा विभाग के पास जमा करवा दी है।शेष पंचायतें भी जल्द इस योजना से जुड़ सकती हैं।इस पहल का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम करना और स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।पंचायत भवनों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित होने से बिजली की जरूरत का एक बड़ा हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा किया जा सकेगा।इससे पंचायतों के बिजली खर्च में कमी आने की भी उम्मीद है।

वित्त आयोग के तहत रख सकती हैं प्रस्ताव

जिन पंचायतों ने अभी तक रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए धनराशि जमा नहीं करवाई है,वे 15वें और 16वें वित्त आयोग के तहत इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर सकती हैं।इसके अलावा ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के तहत भी सोलर प्लांट स्थापित करने का प्रस्ताव शामिल किया जा सकता है।निर्धारित नियमों और औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंचायतें इस योजना का लाभ उठा सकेंगी।जिला प्रशासन की इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा।साथ ही पंचायत भवनों में बिजली की उपलब्धता बेहतर बनाने और बिजली बिलों का बोझ कम करने में भी मदद मिल सकती है।

गौरतलब है कि हमीरपुर में बिजली बोर्ड और संबंधित विभाग घरेलू उपभोक्ताओं को भी रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए जागरूक कर रहे हैं। कई परिवार अपने घरों की छतों पर सोलर प्लांट स्थापित कर चुके हैं।

सभी पंचायत भवनों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य

उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि जिले के सभी पंचायत भवनों पर रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की योजना पर काम किया जा रहा है।अब तक 135 पंचायतों ने हिम ऊर्जा विभाग के पास धनराशि जमा करवा दी है।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी पंचायत भवनों पर सोलर प्लांट स्थापित करने का लक्ष्य है, ताकि ग्रीन एनर्जी और सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया जा सके।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.