/ Oct 27, 2026

बर्फबारी के बाद आबादी की ओर बढ़ सकते हैं तेंदुए और भालू, DFO अमित शर्मा ने लोगों को किया सतर्क

राहुल चावला,धर्मशाला-:पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्दी बढ़ने के साथ ही वन्यजीवों की मुश्किलें भी बढ़ने लगती हैं।जंगलों में भोजन की कमी होने पर तेंदुए और भालू जैसे वन्यजीव निचले इलाकों और रिहायशी क्षेत्रों का रुख कर सकते हैं।ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अपनी सुरक्षा के लिए जरूरी एहतियात बरतने की आवश्यकता है।धर्मशाला के वन मंडल अधिकारी (DFO) अमित शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वन्यजीवों की मौजूदगी को गंभीरता से लें और उनके करीब जाने या उन्हें परेशान करने से बचें। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत वन विभाग को देने की सलाह दी है।

भोजन की तलाश में खेतों और बगीचों तक पहुंच सकते हैं भालू

DFO अमित शर्मा ने बताया कि सर्दियों के मौसम में भालू भोजन की तलाश में मक्की के खेतों और फलों के बगीचों तक पहुंच सकते हैं।इस दौरान अचानक आमना-सामना होने से मानव-वन्यजीव संघर्ष की आशंका बढ़ जाती है।वहीं,तेंदुए शिकार की तलाश में रिहायशी इलाकों के आसपास देखे जा सकते हैं।खासकर कुत्तों का शिकार करने के लिए तेंदुओं की आवाजाही आबादी के नजदीक बढ़ सकती है।ऐसे में लोगों को सुबह और शाम के समय अधिक सावधानी बरतनी चाहिए।उन्होंने कहा कि घरों के आंगन और आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था रखें,ताकि अंधेरे में वन्यजीवों की गतिविधियों को लेकर सतर्क रहा जा सके।अभिभावक बच्चों को अकेले बाहर न भेजें और जरूरत पड़ने पर उन्हें किसी जिम्मेदार वयस्क के साथ ही भेजें।

जंगल के रास्तों पर चलते समय बरतें सावधानी

DFO ने भालू प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी कि जंगल या सुनसान रास्तों से गुजरते समय आवाज करते हुए चलें, ताकि वन्यजीवों को इंसान की मौजूदगी का पहले ही पता चल सके।यदि किसी क्षेत्र में भालू या तेंदुआ दिखाई देता है,तो उसके पास जाने,उसे घेरने या उकसाने की कोशिश न करें। ऐसी स्थिति में शांत रहते हुए सुरक्षित दूरी बनाए रखना जरूरी है।

वन्यजीवों के शिकार पर सख्त कार्रवाई का प्रावधान

अमित शर्मा ने स्पष्ट किया कि बर्फबारी के दौरान निचले क्षेत्रों में आने वाले वन्यजीवों का शिकार करना कानूनन अपराध है।वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित प्रजातियों के शिकार पर जुर्माने और सजा का प्रावधान है।उन्होंने बताया कि अनुसूची-1 में शामिल प्रजातियों के शिकार पर तीन साल तक की कैद हो सकती है। वन विभाग के फील्ड कर्मचारियों को वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखने और शिकार या संघर्ष की सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।DFO ने लोगों से अपील की कि वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बरतें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

बिलासपुर,सुभाष-:खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं।वहीं,ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की है।उन्होंने रासायनिक खाद का इस्तेमाल...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटक की गई जान

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में बुल्गारिया के एक पर्यटक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ उड़ान भर रहा दूसरा विदेशी नागरिक सुरक्षित बचा लिया गया।हादसा 25 अक्टूबर को खनियारा के राइजिंग स्टार पीक के पास हुआ।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,तेज हवाओं को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया और शीश...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

शिमला-:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.