/ Oct 27, 2026

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर मंत्री विक्रमादित्य सिंह का समर्थन, बोले- हर वर्ग को मिले अपनी आवाज रखने का मंच

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में स्वर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपनी बात रखी है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को अपनी समस्याएं सरकार तक पहुंचाने और अपनी आवाज उठाने के लिए उचित मंच मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार संविधान के दायरे में रहकर ही फैसले ले सकती है।विक्रमादित्य सिंह रविवार को शिमला ग्रामीण में खेल महाकुंभ 2026 के शुभारंभ के अवसर पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने खेल महाकुंभ में 10 हजार के करीब प्रतिभागियों के शामिल होने का दावा भी किया।

स्वर्ण आयोग के गठन को लेकर पूछे गए सवाल पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में अलग-अलग वर्गों की समस्याओं को सामने लाने के लिए विभिन्न बोर्ड और संस्थाएं गठित हैं।अनुसूचित जाति,जनजातीय क्षेत्रों,किसानों,बागवानों और ओबीसी वर्ग के लिए व्यवस्थाएं मौजूद हैं।ऐसे में अन्य वर्गों को भी अपनी समस्याएं रखने और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में सभी वर्गों की भागीदारी महत्वपूर्ण है और हर वर्ग की आवाज सुनी जानी चाहिए।मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश और देश में सभी कार्य संविधान के अनुसार ही किए जाने चाहिए। सरकार को संविधान के तहत मिले अधिकारों और प्रावधानों के दायरे में रहकर निर्णय लेने होते हैं। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा के भीतर और बाहर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं। सही बात का समर्थन करना और गलत का विरोध करना उनकी राजनीतिक कार्यशैली का हिस्सा है।

वहीं,शिमला ग्रामीण में आयोजित खेल महाकुंभ 2026 को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर से 15 नवंबर तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।उनके मुताबिक इस आयोजन में करीब 9,500 से 10,000 प्रतिभागियों के हिस्सा लेने की उम्मीद है।प्रतियोगिताओं में युवा खिलाड़ियों के साथ महिलाएं और बुजुर्ग भी भाग लेंगे।खेल महाकुंभ में क्रिकेट,कबड्डी ,वॉलीबॉल और रस्साकशी सहित कई खेलों को शामिल किया गया है।इस बार बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया है।बॉक्सिंग के कुछ मुकाबले सुन्नी में करवाए जाएंगे, जिनमें स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।मंत्री ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और नशे के खिलाफ सकारात्मक संदेश देना है।उन्होंने उम्मीद जताई कि खेल महाकुंभ में महिलाओं की भागीदारी करीब 70 प्रतिशत रहेगी। महिलाओं की बड़ी भागीदारी को उन्होंने आयोजन का महत्वपूर्ण पहलू बताया।

विकास कार्यों का जिक्र करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पिछले चार वर्षों में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करीब 600 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं।उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने भी शिमला ग्रामीण में करीब 1,500 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए थे।विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण उनका निर्वाचन क्षेत्र होने के साथ उनकी कर्मभूमि भी है और यहां विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है।फिलहाल खेल महाकुंभ का आयोजन शिमला ग्रामीण में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस आयोजन को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचाने की संभावनाओं पर भी विचार किया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्राकृतिक खेती से संवर रही किशोर कुमार की तकदीर, पांच बीघा जमीन से हर सीजन 80 हजार की कमाई

बिलासपुर,सुभाष-:खेती की बढ़ती लागत और जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान के कारण कई किसान कृषि से दूरी बना रहे हैं।वहीं,ग्राम पंचायत कुठेड़ा मरहाणा के गांव कुठेड़ा निवासी किशोर कुमार ने अपनी मेहनत और नई सोच से खेती को आमदनी का बेहतर जरिया बनाने की मिसाल पेश की है।उन्होंने रासायनिक खाद का इस्तेमाल...

धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा, विदेशी पर्यटक की गई जान

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पैराग्लाइडिंग के दौरान हुए हादसे में बुल्गारिया के एक पर्यटक की मौत हो गई,जबकि उसके साथ उड़ान भर रहा दूसरा विदेशी नागरिक सुरक्षित बचा लिया गया।हादसा 25 अक्टूबर को खनियारा के राइजिंग स्टार पीक के पास हुआ।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक,तेज हवाओं को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा...

वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया और शीश...

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान पर भाजपा का हल्ला बोल, शिमला में प्रदर्शन के दौरान पुलिस से तीखी नोकझोंक

शिमला-:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोल दिया है। देशभर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यसभा...

हिमाचल में कांग्रेस सरकार के खिलाफ जयराम ठाकुर का हमला, बोले- भाजपा सत्ता में आई तो बहाल होंगे बंद संस्थान

शिमला/रामपुर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नोगली में आयोजित पंचायती राज संस्थाओं के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के कुप्रबंधन के कारण प्रदेश में विकास कार्य ठप पड़े हैं...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.