वाल्मीकि जयंती पर CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को घर बनाने के लिए मिलेंगे 3 लाख रुपये

शिमला: महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राजधानी शिमला के कृष्णानगर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समर्थकों ने मुख्यमंत्री को 65 किलो लड्डुओं से तोलकर उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि मंदिर में चांदी का मुकुट चढ़ाया और शीश नवाकर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वाल्मीकि समुदाय के पात्र परिवारों को आवास सुविधा उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से वाल्मीकि आवास योजना की शुरुआत की।

पात्र परिवारों को मिलेंगे तीन लाख रुपये

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि इसके तहत ढाई लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले पात्र वाल्मीकि परिवारों को अपनी जमीन पर मकान बनाने के लिए तीन लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवास निर्माण में सहयोग देना और उन्हें बेहतर जीवन जीने का अवसर उपलब्ध करवाना है। योजना से पात्र परिवारों को अपना घर बनाने में आर्थिक मदद मिलेगी।

28 नवंबर तक मकानों की गणना का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कृष्णानगर क्षेत्र में मकानों की गणना करवाने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि इस कार्य को 28 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। मकानों की गणना के माध्यम से क्षेत्र की स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपनाने का आह्वान

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने उनके जीवन और शिक्षाओं को याद किया।उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन इस बात का संदेश देता है कि व्यक्ति अपने कर्मों, विचारों और दृढ़ संकल्प से महान बन सकता है।उनकी शिक्षाएं समाज को सत्य,ज्ञान और सद्कर्मों के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।मुख्यमंत्री ने लोगों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज में प्रेम,समानता तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महापुरुषों की शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

ऊना,राकेश-:कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की।ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने चिकित्सकों से...

पोंग झील में पर्यटन विकास के साथ जैव विविधता संरक्षण पर फोकस,क्रूज और हाउसबोट की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी

धर्मशाला-:कांगड़ा जिले की पोंग झील में पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ जैव विविधता और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए नई पहल की गई है। इस दिशा में पोंग बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन सोसाइटी और पर्यटन विभाग की ओर से गठित जिला स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स एंड एलाइड एक्टिविटी सोसाइटी के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर...

करवाचौथ पर 8:05 बजे होंगे चांद के दीदार, शुक्र अस्त के बावजूद नवविवाहिताएं भी रख सकेंगी व्रत

शिमला/संजू -:करवाचौथ के पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। सुहागिन महिलाएं व्रत की तैयारियों के साथ खरीदारी में जुटी हुई हैं।इस वर्ष करवाचौथ का व्रत 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती...

अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: देवी-देवताओं के नजराने में 5% की बढ़ोतरी, अदरक का समर्थन मूल्य ₹40

कुल्लू/मनमिंदर अरोड़ा-:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव का समापन मंगलवार को धूमधाम से हुआ।समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।इस दौरान मुख्यमंत्री ने देवी-देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने सहित कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।उन्होंने अदरक का समर्थन मूल्य 30 रुपये से...

HPU में शिक्षक संघ का आंदोलन 54वें दिन भी जारी, वित्तीय स्वायत्तता को लेकर सरकार पर उठाए सवाल

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में शिक्षक कल्याण संघ का धरना-प्रदर्शन लगातार जारी है।आंदोलन के 54वें दिन भी शिक्षकों ने विश्वविद्यालय की स्वायत्तता से जुड़े विधेयक को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर कीं।संघ ने मांग उठाई है कि विधेयक के सभी प्रावधानों का गहन अध्ययन किया जाए और विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं वित्तीय व्यवस्था पर पड़ने वाले...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.