शिक्षा और स्कूलों के मामले में नकारा साबित हुई खट्टर सरकार: अनुराग ढांडा

हरियाणा- आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शनिवार को हरियाणा में शिक्षा और स्कूलों की खस्ता हालत को लेकर खट्टर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार शिक्षा और स्कूलों के मामले में पूरी तरह से नकारा साबित हुई है। खट्टर सरकार को अपनी नाकामी को कोर्ट में कबूल करने में भी अब शर्म नहीं आ रही है। सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दायर कर खुद बताया है कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 8240 कमरों की कमी है, जिसमें से 10 साल सरकार में रहने के बावजूद दिसंबर 2024 तक मात्र 1000 कमरों का ही निर्माण कर पाएंगे।

उन्होंने कहा सरकार ने अपने हलफनामे में खुद माना है कि हरियाणा के स्कूलों में पीजीटी और टीजीटी 28000 शिक्षकों की कमी है। केंद्र सरकार की योजनाओं और हरियाणा सरकार के बजट की अलग अलग योजनाओं के 10 हजार करोड़ रुपए जो हरियाणा की शिक्षा और स्कूलों पर लगने थे, वो सरकार ने बिना इस्तेमाल किए वापस भेज दिए हैं। इससे ज्यादा शर्मनाक क्या हो सकता है?

उन्होंने कहा कि हरियाणा के बच्चे अच्छी शिक्षा के लिए दर दर भटक रहे हैं, प्राइवेट स्कूलों में लुटने को मजबूर हैं। लेकिन उसके बावजूद हरियाणा के सरकारी स्कूलों गरीब बच्चों के खिलाफ भाजपा की साजिशें लगातार चल रही हैं। स्कूलों में न बिजली की और न शौचालय की व्यवस्था सही है। इसके अलावा स्कूलों में न शिक्षक हैं, न कमरे हैं और न बच्चों के बैठने के लिए बैंच हैं।

उन्होंने कहा कि इन नाकामियों की वजह से हाईकोर्ट ने भी कुछ दिन पहले पांच लाख का जुर्माना हरियाणा सरकार पर लगाया था और कहा था कि हलफनामा दायर करे कि सरकार कब तक ये काम कर पाएगी। आज उस हलफनामे में सरकार ने बेशर्मी की सभी हदें पार कर दी हैं और खुद कागज पर लिखकर कबूला है कि 8240 में से दिसंबर 2024 तक केवल 1000 ही कमरे बना पाएंगे, 2800 पीजीटी और टीजीटी शिक्षकों के पद खाली हैं।

उन्होंने कहा हरियाणा सरकार ने खुद कबूला है कि हरियाणा के सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल है। इसका मतलब हरियाणा के सरकारी स्कूलों को ठीक करने की खट्टर सरकार की नियत ही नहीं है। इसलिए हलफनामे में भी भाजपा सरकार को कबूल करने में कोई शर्म नहीं है। अब इस बात में कोई संदेह नहीं है कि हरियाणा की भाजपा सरकार गरीबों के बच्चों के खिलाफ है, उन्हें अनपढ़ रखना चाहती है, सरकारी स्कूलों को बर्बाद करके बंद करना चाहती है और भाजपा सरकार ने अपने 10 साल के कार्यकाल में हरियाणा की शिक्षा और स्कूलों के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

डीजल की मार से डगमगाई प्राइवेट बस सेवा, किराया बढ़ाने की मांग तेज

अम्बाला -:लगातार बढ़ती डीजल कीमतों ने अब प्राइवेट और सहकारी बस संचालकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंबाला सेंट्रल बस स्टैंड स्थित दी सहकारी परिवहन कल्याण समिति की बैठक में बस ऑपरेटरों ने सरकार से बस किराया बढ़ाने की मांग उठाई। संचालकों का कहना है कि खर्च लगातार बढ़ रहे हैं लेकिन किराए में बढ़ोतरी...

करनाल में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

करनाल -:करनाल के इंद्री क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक बॉबी का शव खेतों में मिलने के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। युवक के शरीर और चेहरे पर चोटों के निशान मिलने से परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मामले को लेकर समाज के लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर...

राजीव बिंदल के 75% जीत के दावे पर विक्रमादित्य का पलटवार, बोले- पंचायत चुनावों को ‘सेमीफाइनल’ बताना गलत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनावों के पहले चरण के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल द्वारा 75 प्रतिशत जीत का दावा किए जाने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह  ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने भाजपा के दावों को वास्तविकता से दूर बताते हुए कहा कि पंचायत...

नशा तस्करों पर शिमला पुलिस का बड़ा प्रहार, 1.13 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त

शिमला, संजू -: शिमला पुलिस  ने नशा तस्करों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ते हुए सप्लाई और डिमांड नेटवर्क पर एक साथ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने वर्ष 2026 में अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत 134 मामले दर्ज किए हैं और 286 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब केवल...

डॉ राजीव बिंदल बोले…पंचायती राज चुनाव के प्रथम चरण में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों के प्रथम चरण के नतीजों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल  ने दावा किया कि प्रदेश की अधिकांश पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.