/ May 21, 2026

बड़ी खबर: इन Smartphones में अब नहीं चलेगा WhatsApp, कहीं लिस्ट में आपका फोन तो नहीं !

दिल्ली (एकता): आज के समय में WhatsApp हमारी जरूरतों का एक हिस्सा बन गया है। WhatsApp एक मुफ्त एप हैं। आप इसे किसी भी App Store से या फिर WhatsApp की ऑफिशियल वेबसाइट से मुफ्त डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि WhatsApp की सेवाओं का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स से कोई चार्ज नहीं लिया जाता। WhatsApp स्मार्टफोन पर चलने वाली एक प्रसिद्ध Messaging App हैं, जिसकी मदद से हम घर बैठे किसी भी व्यक्ति को इंटरनेट के द्वारा दूसरे WhatsApp उपयोगकर्ता के स्मार्टफोन पर Audio, Video, Images, Documents आदि के साथ-साथ अपनी Location भी शेयर कर सकते हैं। अगर आप मैसेजिंग और चैटिंग के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म अगले महीने (24 अक्तूबर) से कई स्मार्टफोन अपना सपोर्ट बंद करने वाला है। वह उन फोन को सपोर्ट करना बंद कर देगा, जो एंड्रॉयड ओएस 5.0 या उससे ऊपर पर नहीं चल रहे हैं।

Whatsapp सपोर्ट क्यों करता है बंद?

जानकारी के मुताबिक सबसे पुराने और सबसे कम इस्तेमाल किए जाने वाले फोन में से व्हाट्सएप सपोर्ट बंद हो जाएगा। अगर आपका स्मार्टफोन उनमें से एक है, तो अपने डिवाइस को अपडेट करना सही होगा। शायद आपको पता नहीं होगा कि व्हाट्सएप समय-समय पर iOS और एंड्रॉयड एप्स को नए फीचर्स के साथ अपडेट करता है। लेकिन कुछ समय के बाद डिवाइस पर सपोर्ट बंद भी करती है। अगर आपके फोन में भी डिवाइस में एंड्रॉइड ओएस 5.0 से कम है तो आप 24 अक्तूबर से WhatsApp App नहीं चला सकेंगे।

जानिए किन डिवाइस में चलेगा व्हाट्सएप

  • ओएस 4.1 और उससे ऊपर वाले एंड्रॉइड फोन।
  • iOS 12 और उसके बाद के वर्जन वाले आईफोन।
  • KaiOS 2.5.0 और उससे ऊपर वाले फोन, जिनमें JioPhone और JioPhone 2 शामिल हैं।

Android OS वर्जन ऐसे करें चेक

मीडिया सूत्रों के अनुसार अगर आपने फोन का Android OS वर्जन चेक करना है तो आपको फोन की सेटिंग्स में जाना होगा, उसके बाद अबाउट फोन में जाएं। यहां से आपको सारी जानकारी मिल जाएगी। अगर आपका स्मार्टफोन एंड्रॉइड 4.0 या उससे नीचे के वर्जन पर चल रहा है, तो मैसेजिंग प्लेटफॉर्म अक्तूबर में उस डिवाइस पर अपना सपोर्ट खत्म कर देगा। उसके बाद आप इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। खास बात यह है कि सपोर्ट खत्म करने से पहले, व्हाट्सएप आपको पहले से एक Notification भेजता है, जिसमें आपको सूचित किया जाएगा। आपको डिवाइस को अपग्रेड करने के लिए एक रिमाइंडर भी भेजा जाएगा। व्हाट्सएप सपोर्ट खोने वाले कुछ डिवाइस में सैमसंग गैलेक्सी एस 2, सैमसंग गैलेक्सी नेक्सस, एचटीसी ओनेम, सोनी एक्सपीरिया जेड, एलजी ऑप्टिमस जी प्रो, मोटोरोला ड्रॉयड रेजर, एचटीसी सेंसेशन, सोनी एक्सपीरिया एस 2 जैसे फोन शामिल हैं। जो कि ग्राहकों के लिए काफी सही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंडोनेशिया में सरकारी स्कूल के नन्हें वैज्ञानिकों के मॉडल ऑटोमेटिक डैम गेट सिस्टम को मिला आउट ऑफ द बॉक्स आइडिया अवार्ड

मंडी/धर्मवीर -:अक्सर हम देखते हैं कि बरसात के दौरान नदियों पर बने बांध के गेट गाद व मिट्टी भरने से बंद हो जाते है, जिससे बांध गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है। पिछले कुछ सालों से हिमाचल में बढ़ती प्राकृतिक आपदाओं और इस समस्या ध्यान में रखते हुए सरकारी स्कूल के दो नन्हें वैज्ञानिकों...

मुख्यमंत्री ने बंगलुरू में श्री श्री रविशंकर से की मुलाकात.. प्राकृतिक खेती और गौ संरक्षण को लेकर साझा सहयोग पर चर्चा

दिल्ली -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को बंगलुरू स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम में आध्यात्मिक गुरु एवं संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने आश्रम में कार्यरत हिमाचल प्रदेश के लोगों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा गौसेवा में भी भाग लिया।बैठक के दौरान प्राकृतिक...

यमुना तटबंधों का निरीक्षण करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, बोले— बदलते मौसम में मजबूत बाढ़ प्रबंधन जरूरी

करनाल /राकेश कुमार शर्मा -:हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने बुधवार को करनाल के गांव कुंडा कलां में यमुना नदी के तटबंधों और बाढ़ बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर संभावित बाढ़ को लेकर किए जा रहे इंतजामों की समीक्षा की और कार्यों को तय समय सीमा में पूरा...

ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में हिमाचल में केमिस्टों की हड़ताल, मरीजों को हुई दिक्कत

शिमला, संजू -: ऑनलाइन फार्मेसी और दवाओं पर भारी छूट के विरोध में ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर हिमाचल प्रदेश में मेडिकल स्टोर संचालकों ने एक दिन की हड़ताल की।प्रदेशभर में अधिकांश मेडिकल दुकानें बंद रहीं, जिसके चलते लोगों को जरूरी दवाइयां लेने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शिमला,...

शिमला पुलिस का बड़ा एक्शन: यूपी और पंजाब से ड्रग नेटवर्क के दो मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला, संजू -:शिमला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश और पंजाब से दो मुख्य सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अब कार्रवाई केवल छोटे स्तर के पेडलरों तक सीमित नहीं रही, बल्कि नशा नेटवर्क की जड़ों तक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.