BJP उम्मीदवार देवेंद्र भुट्टो का CM सुक्खू के भाई पर अवैध खनन का आरोप… जांच की दी चुनौती

ऊना : राकेश ( TSN)- लोकसभा चुनावों के साथ ही हिमाचल में 6 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी होने जा रहे हैं । यह चुनाव इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि यह सभी उपचुनाव प्रदेश में राज्यसभा सीट के लिए हुई क्रॉस वोटिंग के बाद खाली हुई सीटों पर हो रहे हैं । जिसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बागी विधायकों पर भ्रष्टाचार के सबूत होने और 15-15 करोड रुपए लेकर राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग किए जाने , जेल जाने के दावे और टेंडर के लिए  फोन करवाने का आरोप लगाया था । जिसके बाद बागी पूर्व कांग्रेस विधायक भी मुख्यमंत्री पर पलटवार कर रहे हैं ।
इसी कड़ी में ऊना जिले की कुटलैहड़ सीट से बागी पूर्व कांग्रेस विधायक और बीजेपी उम्मीदवार देवेंद्र भुट्टो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री सुक्खू के भाई पर अवैध खनन का आरोप लगा सनसनी फैला दी है ।देवेंद्र भुट्टो  ने बार बार मुख्यमंत्री के भाई का नाम लिया और उनके द्वारा अवैध रूप से कैपिटल खनन किए जाने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को इसकी जांच किए जाने की चुनौती दी । भुट्टो ने मुख्यमंत्री को उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार और बीजेपी द्वारा 15 करोड़ रूपए लेकर क्रॉस वोटिंग किए जाने के सार्वजनिक बयान और अन्य आरोपों को लेकर मानहानि का नोटिस भेजे जाने का दावा किया । उन्होंने राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग का कारण कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी द्वारा 27 साल तक सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर के विरोध में केस लड़े जाने और प्रभु श्रीराम को काल्पनिक कहा जाना बताया ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

IPL मुकाबले से पहले धर्मशाला पहुंची RCB टीम, खिलाड़ियों की एक झलक पाने एयरपोर्ट पर उमड़े फैंस

धर्मशाला/राहुल चावला:-17 मई को धर्मशाला के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले IPL मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले इस अहम मुकाबले से पहले RCB टीम शुक्रवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंची। टीम के एयरपोर्ट पहुंचते ही अपने...

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी सहित अन्य तीनों निगमों पर भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी, धर्मवीर -:नगर निगम मंडी के चुनाव प्रचार के दौरान सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघना के आरोप लगाते हुए पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग को सौंपने की बात कही है। बता दें कि भाजपा द्वारा सीएम सुक्खू पर सार्वजनिक रूप से कांग्रेसी पार्षदों...

फरीदाबाद : बढ़ी ईंधन कीमतों के बीच लोगों ने दिखाई समझदारी, बचत और संयम पर दिया जोर

फरीदाबाद, अनिल मंगला -: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी और मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण हालात का असर अब देश के आम लोगों की जेब पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार सुबह से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों को अतिरिक्त खर्च का सामना...

सभी सरकारी व 900 निजी संस्थानों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए आंतरिक समितियां गठित

मोनिका रावत/चंडीगढ़ -:हरियाणा सरकार ने कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों के लिए महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम, 2013 के प्रावधानों का पालन अनिवार्य किया है। इसके अंतर्गत सभी सरकारी विभागों में आंतरिक समितियों का गठन किया जा...

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.