/ May 08, 2026

भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले परिवहन मंत्री. .यह कार्यकर्ता आधारित पार्टी, विपक्ष पर कसा तंज

अम्बाला : चन्द्रिका ( TSN)- 6 अप्रैल 1980 को बनी भारतीय जनता पार्टी आज अपना स्थापना दिवस देशभर में धूमधाम के साथ मना रही है। इसी कड़ी में अंबाला शहर में हरियाणा के परिवहन व महिला एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने अपने निवास पर कार्यकर्ताओं व भाजपा पार्षदों के साथ पार्टी का झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाया।
पानी पी पी कर एक दूसरे को कोसने वाला विपक्ष आज एक  
इस अवसर पर  मंत्री असीम गोयल ने कहा कि यह कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। 6 अप्रैल 1980 को जनसंघ के बाद भाजपा की स्थापना हुई और आज यह पार्टी 18 करोड़ सदस्यों वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि यह हमारे नेताओं का समर्पण,विचारों के प्रति हमारी दृढ़ता और कार्यकर्ताओं के संघर्ष का नतीजा है। वहीं उन्होंने  विपक्ष पर भी तंज कसे। पत्रकारों द्वारा 400 पार के लक्ष्य को लेकर पूछे गए  सवालों के जवाब देते हुए मंत्री असीम गोयल ने कहा कि 2014 में यूपीए के कुशासन के बाद 282 सीटें हमारी आई थी। जिसके बाद विरोधियों ने 2019 में यह कहना शुरू किया कि मोदी के गुब्बारे की हवा निकल चुकी है,लेकिन 2019 में हमारी सीटें बढ़कर 303 हो गई और अब भी विपक्ष मोदी की मजबूती से डरा हुआ है। यही कारण है कि पूरा विपक्ष एक हो गया है। परिवहन मंत्री असीम गोयल ने कहा कि जो विपक्षी एक दूसरे को पानी पी पी कर कोसते थे वो सब एक हैं। जिससे साफ है कि प्रधानमंत्री मोदी काफी मजबूत स्थिति में हैं। असीम गोयल ने कहा कि इस बार एनडीए के नाते हम 400 पार जरूर करेंगे और भाजपा 370 तक का आंकड़ा जरूर छुएगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

सेब उत्पादकों के हितों के लिए एचपीएमसी को मजबूत बनाने पर जोर, खरीद प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आगामी सेब सीजन को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) को मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत सेब खरीद के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार शाम आयोजित समीक्षा बैठक में...

वोट चोरी का मुद्दा उठा चुकी है कांग्रेस, बंगाल में सरकार संविधान के अनुसार चलेगी- विक्रमादित्य सिंह

शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचायत और जिला परिषद चुनावों, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) और प्रदेश में सड़क नेटवर्क को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा विभिन्न राज्यों के प्रदर्शन का सर्वे किया गया, जिसमें ग्रामीण...

ऑपरेशन सिंदूर, पाकिस्तान और वारिस पठान के बयान पर बोले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज

अंबाला : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब में हो रहे ब्लास्ट को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि अगर भगवंत मान अपने आरोप साबित नहीं कर सकते तो उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। इसके साथ ही...

अंबाला रेंज में 30 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ नष्ट, IG बोले- नशा तबाही का रास्ता

अंबाला -:हरियाणा पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चला रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला रेंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबाला के भड़ोग में भारी मात्रा में जब्त किए गए मादक पदार्थों को नष्ट किया। अंबाला रेंज के IG पंकज नैन की मौजूदगी में अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर जिलों में पकड़े...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.