/ Oct 13, 2026

गांव खिरवी में खेतों में खड़ी 18 एकड़ गेहूं की फसल में लगी आ*ग…किसानों ने की मुआवजा देने की मांग

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)- पलवल के गांव गढ़ी पट्टी और खिरवी में गेहूं की  खड़ी फसल  और भूसा में अचानक आ*ग लग गई । आग इतनी तेजी से लगी की गांव खिरवी में किसानों के खेतों में खड़ी 18 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। वहीं गांव गढ़ी पट्टी में किसान ने एकत्रित किया पशु चारा भूसा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया । इस आ*ग से गांव खिरवी और गांव गढ़ी के किसानों का भारी नुकसान हुआ है।किसानों ने सरकार से मुआवजा देने की मांग की है,लेकिन आ*ग लगने के कारणों का पता नही चल सका है ।
होडल के गांव खिरवी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब गांव के किसानों की खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आ*ग लग गई । आग इतनी तेजी से लगी की आ*ग  खेतों में खड़ी दूसरे किसानों की गेहूं की फसल के अपनी चपेट में ले लिया और गांव खिरवी के किसानों की 18 एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने आ*ग को सूचना दमकल विभाग को दी और सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मस्कत के बाद आ*ग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसानों की 18 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई । इस आ*ग से गांव खिरवी निवासी किसान राजेंद्र ,बिजेंदर की 4 एकड़ ,किसान शिवचरण की 3 एकड़ ,मोहन श्याम की 2 एकड़ रमेश किसान की 2 एकड़ लक्ष्मण किसान की 5 एकड़ खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। वही गांव गढ़ी पट्टी में किसान करण सिंह ने अपने खेत में पशु चारा भूसा को एकत्रित किया हुआ था और उसमे अचानक आ*ग लग गई। आ*ग लगने से खेतों में पड़ा भूसा पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। आग लगने से किसानो का भारी नुकसान हुआ है और किसानो से सरकार से मदद करने की गुहार लगाई है।
दमकल विभाग  कर्मचारी ने दी ये जानकारी  
 मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी नरेन्द्र सौरोत ने बताया की  उनको डायल 112 नंबर से सूचना मिली की गांव खिरवी में गेहूं की खड़ी फसल में आ*ग लग गई है और गांव गढ़ी पट्टी में किसान के भूसे में आग लग गई है। उन्होंने बताया की सूचना के बाद वह गाड़ियों को लेकर मौके पर पहुंचे और कड़ी मस्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। उन्होंने बताया की किसानों का आ*ग से भारी नुकसान हुआ है। गांव खिरवी में किसानों की खड़ी फसल जल गई है और गांव गढ़ी पट्टी में किसान का आ*ग से भूसा जल गया है और अब आ*ग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.