कुलदीप सिंह राठौर बोले…बाहरी लोगों के बढ़ते बोझ से डूबेगा भाजपा का जहाज

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और ठियोग विधानसभा से विधायक कुलदीप सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा है। भाजपा पर पलटवार करते हुए कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि भाजपा का जहाज बढ़ते  बोझ से डूब जाएगा। बाहर से आने वाले लोगों ने इस जहाज का बोझ बढ़ा दिया है। वहीं राठौर ने एक बार फिर सेब के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के बागवानों से चुनाव में वायदे किए लेकिन इससे उलट भाजपा के शासन में प्रदेश की सेब आर्थिकी पर संकट पैदा हो गया है।
कुलदीप सिंह राठौर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा का जहाज डूबने की स्थिति में है। उन्होंने इस दौरान कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं पर भी निशाना साधा राठौर ने कहा कि भाजपा के जहाज पर भीड़ बढ़ती जा रही है। हो सकता है कि आने वाले समय में भाजपा के जहाज में भगवा की जगह तिरंगा हो जाए।कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि जब जहाज के डूबने की स्थिति होगी तो सबसे पहले बाहर से आए लोगों को वह बाहर फेंकेंगे। राठौर ने इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल को भी निशाने पर लिया। राठौर ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को क्या देश में आज बेरोजगारी की समस्या नज़र नहीं आती? उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में भाजपा संकल्प पत्र लेकर आई। इसमें प्रतिवर्ष 2 करोड़  नौकरियों का वादा था। लेकीन वह पुरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को देश में क्या महंगाई नज़र नहीं आती? उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश में लगातार महंगाई बढ़ी है। सिलेंडर के से लेकर तमाम चीजों के दाम बढ़े हैं। देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस पार्टी का योगदान रहा है. वहीं आजादी के वक्त भाजपा की विचारधारा के पुरखे कहां थे। उन्होंने कहा की अगर देश को किसी से खतरा है तो NDA सरकार से है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों को बांटने का काम किया है और आज भाई-भाई अलग हो गए हैं।
सेब बागवानों से किए गए वादों को क्या हुआ 
कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि चुनाव के वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेब बागवानों से बड़े बड़े वायदे किए। उन्होंने कहा की फसल को सुरक्षित करने, इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाने और हिमाचल के सेब को कोल्ड ड्रिंक में मिलने की बात कही लेकिन हुआ इसका उलट। केंद्र सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी घटा दी। ऐसे में सेब का इंपोर्ट बढ़ने से प्रदेश की सेब आर्थिक की पर संकट छा गया है। ईरान का सेब बाजार में आना शुरू हो गया है। अच्छे दामों की उम्मीद से बागवानों ने अपना सेब स्टोर करके रखा था लेकीन अब उन्हें अच्छे दान नहीं मिल रहे हैं  और इसका बुरा प्रभाव पुरी सेब आर्थिकी पर हो रहा है। देखने में आ रहा है कि इस बार स्थानीय सेब का दाम 800 से 1200 रुपए प्रति बेटी का दाम मिल रहा है जो बीते वर्ष 2000 के आसपास था वही कोल्ड स्टोरेज का खर्च 400 प्रति बॉक्स के हिसाब से आता है वहीं कोटगड़ क्षेत्र में प्रदूषण का असर प्लम की फसल परs देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार इस इलाके में डंपिंग हो रही है ऐसे में इसका बुरा प्रभाव फ्लोरिंग सीज़न पर चल रही प्लम की फसल पर हो रहा है। इसका संज्ञान लेने के लिए उन्होंने पर्यावरण विभाग से भी कहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अक्षय शर्मा ने जागरूक मतदान, शिक्षा और रोजगार पर दिया संदेश,

अमृतसर। भारतीय जनता पार्टी के हलका उत्तरी से नेता अक्षय शर्मा द्वारा “मेरा बूथ सबसे मजबूत” अभियान के तहत गांडा सिंह वाला और आसपास के इलाकों में एक प्रभावशाली बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के निवासी, युवा और बूथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अक्षय शर्मा ने अपने संबोधन में...

बंगाल में जल्द लागू हो सकती है आयुष्मान योजना.. केंद्रीय योजना से बनाई थी दूरी, ममता चला रही थीं ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना

दिल्ली -:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के बाद राज्य में स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ा बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अब पश्चिम बंगाल में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना लागू करने की तैयारी में जुट गया है।सूत्रों के मुताबिक, राज्य में नई सरकार के गठन के बाद यह...

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास

हर संकट में राहत-हर पीड़ा में साथ : जरूरतमंदों की उम्मीद और मानव सेवा की ताकत हरियाणा रेडक्रास हरियाणा -:मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक, एकता और सार्वभौमिकता के सात सूत्रीय सिंद्धात पर हरियाण शाखा भारतीय रेडक्रास सोसायटी जनसेवा में अग्रणी पंक्ति में खड़ी है। हरियाणा शाखा जनसेवा में महज आंकड़ों तक सीमित नहीं है, बल्कि...

पोरिवर्तन से असंतोष तक: तृणमूल कांग्रेस की गिरती पकड़ की कहानी

चंडीगढ़-:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव  एक बार फिर यह संकेत दे गए कि राज्य की राजनीति में सत्ता परिवर्तन अक्सर सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह एक पूरे राजनीतिक दौर के अंत और नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीक बन जाता है। वर्ष 1977 में वाम मोरचा का उभार और 2011 में ममता...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर जयराम ठाकुर ने वीर जवानों को किया नमन, मंडी की बेटियों की उपलब्धि पर जताया गर्व

मंडी-: जयराम ठाकुर  ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सशस्त्र बलों के साहस, शौर्य और बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मंडी में जारी बयान में उन्होंने कहा कि यह अभियान भारत की सैन्य क्षमता, राष्ट्रीय संकल्प और मजबूत नेतृत्व का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने कहा कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.