बिना सुरक्षा उपकरणों के सीवरेज की सफाई करने मेन होल में उतरे सीवरमेंन हा*दसे का शिकार

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-पलवल की हथीन अनाज मंडी में  मात्र 600-700 रुपये की दिहाड़ी के लिए बिना सुरक्षा उपकरणों के जान पर खेलकर  सीवरेज की सफाई करने मेन होल में उतरे तीन मजदूर सीवर लाईन में बनी गैस से हा*दसे का शिकार हो गए। जिनमें से एक सीवरमेंन की मौ*त हो गई,  दूसरा पलवल के निजी अस्पताल की आईसीयू में जिंदगी और मौ*त के बीच संघर्ष कर रहा है। तीसरी सीवरमैन की जान  बची है।
 प्रशासनिक लापरवाही के चलते आए दिन कहीं ना कही सुरक्षा उपकरणों के अभाव में सीवर लाइन की सफाई करते वक्त सीवरमैन हा*दसों के शिकार हो जाते हैं।  ऐसा ही एक हा*दसा पलवल के उपमंडल हथीन के अनाज मंडी में उस समय हो गया जब मार्केट कमेटी के अधिकारियों द्वारा सफाई कर्मियों को सीवेज की सफाई के लिए  उच्चतम न्यायालय के द्वारा दी गई गाइडलाइंस के अनुसार आवश्यक सुरक्षा उपकरण दिए बगैर ही मैनहोल में उतार दिया। ना तो उनके पास ऑक्सीजन गैस किट थी और ना ही आंखों पर लगाने के लिए चश्मा थे और ना ही आपातकालीन स्थिति में खींचने के लिए रस्सा था। अब देखने वाली बात होगी कि इस हा*दसे में स्थानीय प्रशासन और सरकार क्या एक्शन लेती है।
सीवरमैन राजेश ने बताई आप बीती  
 हथीन अनाज मंडी में सीवेज की सफाई के लिए मैनहोल उतरे सीवरमैन राजेश ने बताया कि उन्हें मार्केट कमेटी हथीन के जेई ने हथीन अनाज मंडी में बंद पड़ी सीवर लाइन को खुलवाने के लिए भेजा था। सबसे पहले मैनहोल में भोला नाम का सीवरमैन उतरा जहां गैस के कारण वह वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। जिसके बाद रघुराज भोला को निकालने के लिए मैनहोल में उतरा तो मेंन होल में पहले उतरने वाले भोला ने उसे वहीं पकड़ कर बैठा लिया। दोनों की हालत बिगड़ी देख उनकी जान बचाने के लिए तीसरा सीवरमैन राजेश हिम्मत जुटा कर  मैनहोल में उतर गया लेकिन गैस के कारण उसे सांस लेना भारी हुआ तो वह वापिस ऊपर चढ़ने लगा। और बाहर आते-आते वह भी बेहोश हो गया। राजेश ने बताया कि करीब 10 मिनट तक वह सीवर में लटका रहा। तब लोगों ने उसके ऊपर पानी डाला । उसके बाद उसे कुछ होश आया फिर उसने एक बार फिर हिम्मत जुटाकर लोगों की मदद से एक काम चलाऊ रस्सी/पलंग की निवाड़ की मदद से दोनों साथियों को निकाला।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

शहीद सुखदेव की जन्मस्थली पर दूसरे दिन भी जारी रही क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल

लुधियाना-:शहीद सुखदेव थापर की जन्म स्थली पर क्रमवार सांकेतिक भूख हड़ताल वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रही।शहीद सुखदेव थापर मैमोरियल ट्रस्ट के आहवान पर वीरवार को ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व शहीद के वंशज अशोक थापर, त्रिभूवन थापर, जयंत पुरी, प्रगट सिंह व पाली सहजपाल प्रात: 9 बजे से शाम 6 हजे तक दूसरे...

19 साल में 191 देशों की साइकिल यात्रा, अब भारत भ्रमण पर सोमेन देबनाथ

धर्मशाला,राहुल-:पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ इन दिनों भारत भ्रमण पर हैं।19 वर्षों में साइकिल से 191 देशों की यात्रा पूरी करने के बाद अब वह देश के 28 राज्यों और पांच केंद्र शासित प्रदेशों का सफर कर रहे हैं। उनकी वर्तमान यात्रा का उद्देश्य भारत की एकता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, कॉफी टेबल बुक का विमोचन..16 टीमों के साथ जयपुर में होगा अगला संस्करण

नई दिल्ली-:यूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह में राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के विशेष कार्याधिकारी राजीव दत्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जेपीएल को पत्रकारों...

फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में हटानी होगी खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो

मोनिका रावत,चंडीगढ़ -:पंजाब में भुलत्थ(कपूरथला) से कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को चंडीगढ़ जिला अदालत से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी याचिका पर अंतरिम आदेश जारी करते हुए फेसबुक-इंस्टाग्राम को 72 घंटों में खैहरा की एआइ से बनी आपत्तिजनक वीडियो हटवाने के निर्देश दिए हैं। खैहरा ने पिछले हफ्ते फेसबुक-इंस्टाग्राम चलाने वाली कंपनी...

डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार

शिमला -:हिमाचल प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, विशेषकर सिरमौर की हाटी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ. जोगिंदर हब्बी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें लोक नृत्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।नई दिल्ली...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.