/ Oct 16, 2026

सुधीर शर्मा बोले..बिजली बोर्ड की अनुमति के बिना बना दी एनर्जी मैनेजमेंट कम्पनी…CM पर लगाए आरोप

शिमला : चन्द्रिका ( TSN)-  धर्मशाला से भाजपा उम्मीदवार सुधीर शर्मा लगातार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  सुक्खु   पर ह*मला बोल रहे है. सुधीर शर्मा ने  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  पर हिमाचल के हितो को निजी कम्पनियो को बेचने के गंभीर आरोप लगाए है. उन्होंने कहा कि  हिमाचल बिजली उत्पादन मे देश के अग्रणी राज्यों मे शामिल है. बिजली मे हिमाचल सरपल्स  स्टेट है और वर्तमान मे बिजली विभाग हिमाचल प्रदेश मे CM सुक्खु के पास है  जिसमे हाल ही मे एक एनर्जी मैनेजमेंट  कमेटी बनाई गई है जो बिजली कि खरीद बिक्री करेगी.
सुधीर  शर्मा ने दावा किया है कि बिना बिजली बोर्ड की परमिशन के इस कमेटी का गठन किया है और यह हिमाचल मे बिजली की खरीद ओर  बिक्री  करेंगी. जिसको लेकर सुधीर  शर्मा ने CM सुक्खु से सवाल पूछा है कि वो प्रदेश कि जनता को बताएं इस समझोते मे किसके हस्ताक्षर हुए है. बिना किसी की परमिशन से तो निजी कंपनी बिजली खरीद बिक्री नहीं कर सकती. सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  पर ह*मला करते हुए कहा कि वैसे तो मुख्यमंत्री के पास  बहुत विभाग है लेकिन उनमे से बिजली महत्वपूर्ण विभाग है जो मुख्यमंत्री सुक्खु के पास है!  जिसमे हाल ही मे  एक एनर्जी मैनेजमेंट कंपनी बनाई गई है.  देश के इतिहास मे पहली बार किसी राज्य मे ऐसा हुआ है कि बिना इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड कि परमिशन इस तरह कि कंपनी बनी हो और सेन्ट्रल इलेक्ट्रिसिटी एक्ट भी इस तरह की परमिशन नहीं देता है.  उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश बिजली मे सरपल्स स्टेट है. पांच हजार मिलियन यूनिट बिजली हर वर्ष बेचता है. सुधीर शर्मा ने मुख्यमंत्री ने सवाल पूछते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बताएं इस कंपनी को किसने मंजूरी दी जो हिमाचल प्रदेश मे अब बिजली की खरीद – बिक्री करेगा. उन्होंने कहा कि बिजली बोर्ड की इसमें परमिशन नहीं ली गई. प्रदेश की जनता को इसका जानने का हक है कि इस समझौते पर किसके हस्ताक्षर हुए.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.