/ Oct 17, 2026

विक्रमादित्य सिंह.. बोले सराज में जयराम को ऐसा डैंट डालेंगे कि वो याद रखेंगे

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि सराज में वे पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को ऐसा डैंट डालेंगे कि जयराम हमेशा याद रखेंगे। यह बात विक्रमादित्य सिंह ने आज बल्ह विधानसभा क्षेत्र के नेरचौक में आयोजित बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर प्रदेश को तो छोड़िए मंडी जिला के भी मुख्यमंत्री नहीं थे। वह सिर्फ सराज के सीएम थे। आज सराज में ऐसे-ऐसे भवनों और हैलिपेड का निर्माण कर दिया गया है जो किसी काम के नहीं है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में सराज में वह जयराम ठाकुर को डैंट डालेंगे।
अगर कंगना ने ऐसा कर दिया तो मैं भी हो जाउंगा उनका मुरीद
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुश करने के चक्कर में अपनी ही पार्टी के दिवंग्त नेताओं का अपमान कर बैठी है। देश को परामाणु शक्ति बनाने का श्रेय स्व. अटल बिहारी वाजपेयी को जाता है,लेकिन कंगना की नजरों में आजादी 2014 में मिली है। कंगना को न तो तर्क का पता है और न ही तथ्यों का। ऐसे व्यक्ति को जयश्री राम, लेकिन मंडी की जनता प्रबुद्ध है और वह सही का चयन करेगी। विक्रमादित्य सिंह ने कंगना को फिर से चुनौती देते हुए कहा कि अगर वह कर्मचारियों का केंद्र से 9 हजार करोड़़ वापिस ले आती हैं तो वह भी उनके मुरीद हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि कंगना कभी भी ऐसा नहीं करेगी क्योंकि ओपीएस कांग्रेस पार्टी की देन है.विक्रमादित्य सिंह ने खुद को अभी से ही एमपी घोषित कर दिया। उन्होंने एमपी की नई परिभाषा बताते हुए कहा कि जनता के सुख-दुख में हर वक्त उनके साथ मौजूद रहने वाला ही एमपी होता है। इस बात को प्रदेश की जनता भली भांति जानती है और उन्हें किसी भी तरह का प्रमाण देने की जरूरत नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.