/ Oct 17, 2026

दाढ़ी मूंछों को रखने पर एक उद्योग ने निकाले करीब 80 कामगार…DC सोलन ने दिए जांच के आदेश

सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- सोलन के औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में दाढ़ी मूंछ रखने पर एक कंपनी द्वारा 80 कामगारों को निकालने का मामला सामने आया है। कामगारों का कहना है कि दाढ़ी-मूछ काटने के बाद भी उन्हें काम पर नहीं रखा जा रहा है। कुछ दिन पहले भी इन कामगारों को उद्योग में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी। प्रबंधन ने पहले तो बात करने से मना कर दिया,लेकिन जब कामगारों ने कंपनी के बाहर धरना दिया तो प्रबंधन बात करने को राजी हुआ।
दाढ़ी-मूंछ साफ करने पर ही प्रवेश देने की शर्त
कामगारों के अनुसार प्रबंधन ने दाढ़ी-मूंछ साफ करने पर ही प्रवेश देने की शर्त रखी। हालांकि पहले तो कामगारों ने इसका विरोध किया, लेकिन बाद में शर्त मान ली। फिर उन्हें काम पर नहीं रखा जा रहा है। बीते कल मंगलवार को भी कामगारों ने धरना दिया व लिखित शिकायत श्रम आयुक्त, डीसी सोलन व मुख्यमंत्री को भेजी। परवाणू लेबर इंस्पेक्टर ललित ठाकुर ने कंपनी का दौरा किया तथा दोनों पक्षों को सुना।वही इस पूरे मामले को लेकर बुधवार को डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने भी संज्ञान लिया है उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से उन्हें ज्ञात हुआ है कि परवाणु में एक उद्योग में दाढ़ी मूंछ रखने पर 80 कामगारों को निकालने का मामला सामने आया है।उन्होंने कहा कि इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और इसको लेकर जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि इस तरह का वाक्या उद्योग में पेश आया है तो नियमानुसार उद्योग पर कार्रवाई की जाएगी । फिलहाल जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर इस तरह का कदम उद्योग में क्यों उठाया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.