भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के नामांकन भरने से पहले हुई जनसभा…वरिष्ठ नेता हुए शामिल

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने आज जनसभा का आयोजन किया.इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री  अनुराग ठाकुर , नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर  बतौर  मुख्यातिथि शामिल हुए.इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशी   राजेंद्र राणा के पक्ष में   वोट की अपील की. केंद्रीय  मंत्री अनुराग ठाकुर ने जनसभा के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजेंद्र राणा ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा था और उसके पहले निर्दलीय भी लड़े थे लेकिन सुबह का भूला अगर शाम को लौट आए तो उसे भूला नहीं कहते अब वह सुजानपुर की जनता के लिए विकास का कार्य करेंगे और अब वह मौका आ गया है जब देश में और  हिमाचल प्रदेश में कमल का फूल खिलौने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
कांग्रेस के नेता रहते भारत में है और बात  पाकिस्तान की करते हैं -अनुराग ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधते  हुए कहा कि कांग्रेस के नेता रहते भारत में है और बात  पाकिस्तान की करते हैं । पाकिस्तान का हाथ कांग्रेस के साथ नजर आता है। बार-बार बयान कांग्रेस के नेता तथा गठबंधन के नेताओं का पाकिस्तान के समर्थन में आता है। बार-बार बयान सनातन को कुचलना और  हिंदू धर्म को अपमानित करने का आता है। बार-बार बयान इनका ज्यादा बीवी बच्चों वाले को संसाधन देने का आता है । यह सोच कांग्रेस की आती है की तुष्टिकरण भी करते हैं तो समर्थन पाकिस्तान का करते हैं। कांग्रेस पाकिस्तान की बात करते हैं तो चीन पाकिस्तान का समर्थन करता है। इसे अपने आप दिखता है कि विदेशी ताकतों का हाथ कांग्रेस के साथ। यह लोग देश की सेनो को कमजोर करना चाहते हैं लेकिन इन्हें मालूम नहीं है कि जो महिलाएं चूड़ियां पहनती हैं वह एक-47 हथियार के माध्यम से शमशान का रास्ता भी पहुंचते हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पेंशनरों का सब्र टूटा: शिमला में सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे बुजुर्ग, बड़े आंदोलन की चेतावनी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में लंबित वित्तीय देनदारियों को लेकर पेंशनरों का आक्रोश अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है।राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेशभर से पहुंचे पेंशनरों ने राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।पेंशनरों ने लंबे समय से लंबित डीए/डीआर एरियर,संशोधित वेतनमान के बकाये और मेडिकल रिइम्बर्समेंट के बिलों का जल्द भुगतान करने की...

तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड पर चीन से पारदर्शिता की मांग, मैक्लोडगंज में उठे पर्यावरणीय खतरे के सवाल

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:मैक्लोडगंज स्थित तिब्बती सेटेलमेंट कार्यालय में मंगलवार को ‘एशिया का जल टावर संकट में : तिब्बत-नेपाल फ्लैश फ्लड में पारदर्शिता की मांग’ विषय पर प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई।अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क और स्टूडेंट्स फॉर ए फ्री तिब्बत-इंडिया की ओर से आयोजित इस ब्रीफिंग में तिब्बत और नेपाल में हाल में आई फ्लैश फ्लड से...

चम्बा में उफनते पानी में फंसा बाइक सवार, परिवार ने दुपट्टों की मदद से बचाई जान

चम्बा,मंजूर पठान-:चम्बा जिले के तुनुहट्टी-ककिरा मार्ग पर भारी बारिश के बीच एक बाइक सवार की जान उस समय खतरे में पड़ गई,जब सड़क पर अचानक तेज पानी का बहाव आ गया। बाइक सवार पानी के तेज बहाव में पैरापिट के पास फंस गया और उसके बह जाने का खतरा पैदा हो गया।इसी दौरान वहां से...

राहुल गांधी की बार-बार लॉन्चिंग पर जयराम ठाकुर का तंज, बोले- जनता हर बार कर चुकी है खारिज

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री के हालिया बयान पर नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पलटवार करते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को लेकर लगातार प्रयोग कर रही है,लेकिन जनता ने हर बार उनके नेतृत्व को स्वीकार नहीं किया। जयराम ठाकुर ने दावा किया कि राहुल गांधी की...

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.