/ Oct 16, 2026

सुख की सरकार की फिल्म 14 महीने में फ्लॉप, पार्ट टू तो भूल जाए – जयराम ठाकुर

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के समक्ष भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता सुभाष मंगलेट ने आज शिमला में दलबल के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस दौरान जुब्बल कोटखाई से  पूर्व ज़िला परिषद सदस्य शकुंतला ने भी भाजपा का दामन थामा। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने दोनों नेताओं और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत किया।
कांग्रेस में कार्यकर्त्ता नहीं..सभी नेता बन गए – मंगलेट 
भाजपा में शामिल होते ही सुभाष मंगलेट ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस देश विरोधी काम कर रही है और भाजपा के कार्यकाल में राम मंदिर निर्माण और धारा 370 जैसे साहसिक कार्य हुए हैं, जिनसे प्रभावित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं।कांग्रेस का वीआईपी कल्चर खत्म नहीं हो रहा है पार्टी नेता 7 स्टार से नीचे उतर नही रहे। पार्टी का पतन हो रहा है और जो ईमानदार लोग थे वो पार्टी छोड़ चुके हैं और कुछ लोग आने वाले दिनों में छोड़ने वाले हैं। कांग्रेस में कार्यकर्त्ता नहीं हैं सभी नेता बन गए हैं।
कांग्रेस अब केवल राहुल और सोनिया गांधी की पार्टी -बिन्दल 
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा कि देश में कांग्रेस सिकुड़ रही है ।मोरार जी देसाई से पार्टी छोड़ने का सिलसिला शुरू हुआ खत्म होने के नाम नहीं ले  रहा है। कांग्रेस अब केवल राहुल और सोनिया गांधी की पार्टी बनकर रह गई है। हिमाचल में भी कांग्रेस में लोग घुटन महसूस कर रहे हैं और भाजपा में शामिल हो रहें हैं।सुभाष मंगलेट के पार्टी में शामिल होने से चौपाल विधानसभा क्षेत्र से मजबूती मिलेगी। चारों लोकसभा सीट के साथ साथ विधान सभा उपचुनाव भी भाजपा जीतेगी।
आनंद शर्मा मजबूरी में लड़ रहे चुनाव -जयराम 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि मुद्दों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है और ओछी राजनीति कॉन्ग्रेस के लोग कर रहे हैं। कांग्रेस में बिखराव की स्थिति है और कांग्रेस का स्तंभ रहें लोग बीजेपी के शामिल हों रहें हैं। कॉन्ग्रेस के पास नेतृत्व और नीति नही है जबकि भाजपा के पास नेतृत्व और नीति दोनों ही है जिसके परिणामस्वरूप भाजपा तीसरी बार केन्द्र में सरकार बनाने वाली है। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा की चारों सीट के साथ छ उप चुनाव भी भाजपा जीतेगी। प्रदेश में सरकार और संगठन तार तार हो गया है। सुख की सरकार की फिल्म 14 महीनों में ही फ्लॉप हो गईं है।आनन्द शर्मा चुनाव लडना नही चाहते थे लेकिन अब पांव लड़खड़ा रहें हैं मजबूरी में चुनाव लड़ रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

भाई की सलामती के लिए मांगी थी मन्नत,अब 50 किलोमीटर दंडवत यात्रा कर मां चिंतपूर्णी के दरबार में निभा रहीं संकल्प

चिंतपूर्णी,विकास-:मां भगवती के प्रति अटूट श्रद्धा और विश्वास की एक भावुक कर देने वाली मिसाल सामने आई है।पंजाब के होशियारपुर जिले के चौहाल की रहने वाली अमनदीप अपने भाई के स्वस्थ होने पर मां चिंतपूर्णी के दरबार में शीश नवाने के लिए करीब 50 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर रही हैं।उनकी यह कठिन यात्रा आस्था,संकल्प...

चंबा आज भी पिछड़ेपन से जूझ क्यों रहा? पठानिया ने हर्ष महाजन से मांगा जवाब

चंबा-: चंबा के विकास और जिले के पिछड़ेपन को लेकर हिमाचल प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के चंबा के विकास को लेकर दिए गए बयानों पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कड़ा पलटवार किया है।उन्होंने महाजन के राजनीतिक सफर और पूर्व में सत्ता में रही उनकी भूमिका...

शिमला में फोरलेन टनल निर्माण के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, ढली में निकाली आक्रोश रैली

शिमला,संजू-:राजधानी शिमला में फोरलेन टनल निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों का विरोध तेज हो गया है।टनल निर्माण के कारण मकानों में दरारें आने और रिहायशी इलाकों की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोगों ने शुक्रवार को ढली टनल से आक्रोश रैली निकाली। टनल प्रभावित मंच के बैनर तले प्रदर्शन कर लोगों ने सरकार और प्रशासन के...

कांगड़ा बनेगा हिमाचल का पर्यटन केंद्र, नए जिलों पर आयोग की रिपोर्ट के बाद होगा फैसला: CM सुक्खू

राहुल चावला,धर्मशाला–:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने और धर्मशाला को बड़े आयोजनों के केंद्र के रूप में विकसित करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।शुक्रवार को धर्मशाला पहुंचे मुख्यमंत्री ने पर्यटन विकास,होटल कारोबार,नए जिलों के गठन, स्वास्थ्य सेवाओं,शिक्षा और केंद्रीय विश्वविद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.