/ Aug 30, 2026

मुकेश अग्निहोत्री ने किया था हॉली लॉज के लिए सीएम कुर्सी का विरोध- जयराम

मंडी : धर्मवीर( TSN)- नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है  जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद सीएम की कुर्सी के लिए हॉली लॉज का प्रस्ताव रखा गया था तो उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सबसे पहले उसका विरोध किया था। आज वो न तो हॉली लॉज के साथ हैं और न ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ। यह बात जयराम ठाकुर ने आज नाचन विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले जैदेवी में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री की भूमिका के बारे में प्रदेश का बच्चा-बच्चा जानता है। अगर आज यह बातें निकली हैं तो फिर पूरी तरह से खुलकर सामने आनी चाहिए। आज मुकेश अग्निहोत्री सीएम सुक्खू के कुर्सी से हटने का इंतजार कर रहे हैं।
आपदा के दौरान प्रतिभा सिंह ने कितना बांटा लोगों का दर्द, बताए जनता को
 जयराम ठाकुर ने इस मौके पर सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भी जुबानी ह*मला बोला। उन्होंने कहा कि आज सीएम के साथ उनके ही गृहजिला के विधायक नहीं है। उनके गृह जिला के तीन विधायकों ने उनका साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। वहीं, कांग्रेस हाईकमान ने भी यह संकेत दे दिया है कि लोकसभा चुनावों के बाद नेतृत्व परिवर्तन होना तय है।जयराम ठाकुर ने कहा कि आज विक्रमादित्य सिंह यह कह रहे हैं कि आपदा के समय कंगना रनौत कहां पर थी। लेकिन पहले उन्हें यह बताना चाहिए कि उनकी माताजी जो वर्तमान में सांसद हैं वे कहां पर थी। आपदा के दौरान वह कितने लोगों से मिली और कितनों को मदद पहुंचाई। चुनी हुई जनप्रतिनिधि के नाते यह उनका फर्ज था कि वे प्रभावितों के बीच जाती लेकिन वह ऐसा करने में पूरी तरह से नाकाम रही।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.