दुष्यंत चौटाला ने सीएम के बयान पर किया पलटवार.. बोले जितनी जांच करवाए,नहीं डरने वाला

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह इन गीदड़ भभकियों से नहीं डरने वाले है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चाहे जितनी जांच कर ले उन्हें कोई डर नहीं है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने पुत्र मोह में कांग्रेस का बंटाधार कर दिया चाहे वो अपने समधी करन दलाल की टिकट कटवाना हो या फिर किरण, कप्तान अजय सिंह यादव या फिर बिरेंद्र सिंह और अन्य की टिकट कटवाना सब पुत्र मोह को वजह से हुआ है। दुष्यंत चौटाला रसूलपुर रोड स्थित जेजेपी के जिला प्रवक्ता प्रवीण डूडी के निवास पर पहुंचे थे।
भूपेंद्र हुड्डा ने पुत्र मोह में किया  कांग्रेस का बंटाधार 
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब वह सरकार में थे तो उन्होंने हरियाणा के रेवेन्यू को बढ़ाने का काम किया। वहीं उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी के उस बयान पर पलटवार किया,जिसमें नायब सैनी ने कहा था कि अगर कोई दुष्यंत चौटाला के खिलाफ शिकायत करता है तो उसकी जांच कराई जाएगी। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वह इन गीदड़ भभकियों से नहीं डरते। इससे पहले भी सरकार 4 साल में छह बार जांच कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आज के दिन  जेजेपी पार्टी हरियाणा में हिसार, सोनीपत, महेंद्रगढ़ भिवानी, करनाल लोकसभा सीट जीत रही है। अभय सिंह चौटाला पर ह*मला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी सीट पर चुनाव और उपचुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन इनेलो की ना तो सभी सीट पर उम्मीदवार हैं और फरीदाबाद में कोई उनके उम्मीदवार का नाम तक लेने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने पुत्र मोह में आकर कांग्रेस का बंटाधार कर दिया. प्रधानमंत्री की रोहतक में रैली न होना और कांग्रेस द्वारा करनाल में कमजोर प्रत्याशी उतारना हुड्डा और बीजेपी दोनों की मिलीभगत को दर्शाता है ।उन्होंने कहा की श*राब घोटाले में मोदी ने सारी आम आदमी पार्टी जेल में डाल दी। जो लोग इन्वॉल्व नहीं थे उन्हें भी जेल में डाल दिया इतना ही नहीं पूरी पार्टी आरोपी बना दी जो उचित नहीं है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रधानमंत्री के पोस्टर से छेड़छाड़ पर भाजपा नाराज, दोषियों पर कार्रवाई की मांग

हमीरपुर,अरविंद- हमीरपुर शहर से सुजानपुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अणु के समीप प्रधानमंत्री से संबंधित एक सरकारी योजना के प्रचार के लिए लगाए गए पोस्टर के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने पोस्टर पर लगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की...

बच्चों का बढ़ता स्क्रीन टाइम बना चिंता का कारण, मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में बच्चों और युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ रही है।बदलती जीवनशैली, मोबाइल और इंटरनेट का बढ़ता इस्तेमाल तथा युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को गंभीर बना रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कम उम्र में अत्यधिक स्क्रीन टाइम और अनुचित डिजिटल सामग्री का...

जगत सिंह नेगी ने सोलन सेब मंडी का किया औचक निरीक्षण, आढ़तियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

सोलन,भूपेंद्र-:बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को सोलन स्थित फल एवं सब्जी मंडी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में सेब कारोबार, बागवानों को भुगतान और लाइसेंसी आढ़तियों से संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बागवानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।जगत सिंह नेगी ने...

शिमला जिला परिषद चुनाव पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने दी डिसी DC ऑफिस घेराव की चेतावनी

शिमला,संजू-:शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी घमासान तेज हो गया है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा के पास जिला परिषद में बहुमत होने का दावा करते हुए प्रशासन पर चुनाव प्रक्रिया को जानबूझकर लंबा खींचने का आरोप लगाया है। शिमला में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के...

55 साल का इंतजार खत्म कब? पौंग बांध विस्थापितों ने उठाई आरक्षित जमीन वापस दिलाने की मांग

नूरपुर,संजीव-:देश के विकास की कीमत अगर किसी ने सबसे ज्यादा चुकाई,तो उनमें पौंग बांध विस्थापित परिवार भी शामिल हैं। बिजली उत्पादन हुआ, राजस्थान के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचा और विकास की तस्वीर बदली, लेकिन जिन परिवारों ने अपनी जमीन, घर और गांव तक छोड़ दिए, उनका संघर्ष आज भी खत्म नहीं हुआ है।...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.