हिमाचल में रह रहे उत्तराखंडी वोटर्स पर BJP की नजर.. समर्थन मांगने खुद पहुंचे सांसद महेंद्र भट्ट

शिमला :संजु चौधरी ( TSN)-हिमाचल प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण में लोकसभा के चुनाव हैं. प्रदेश में एक जून को सभी चार सीटों पर मतदान होना है. हिमाचल प्रदेश में उत्तराखंड से संबंध रखने वालों की भी बड़ी संख्या है. ऐसे में उत्तराखंडी वोटर्स पर भारतीय जनता पार्टी की नजर है.
उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट खुद उत्तराखंड के लोगों का वोट भाजपा के पक्ष में लेने के लिए शिमला पहुंचे. यहां उन्होंने रामनगर स्थित गढ़वाल सभा भवन में उत्तराखंड के लोगों के साथ संवाद किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में वोट करने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय निर्माण के लिए एक यज्ञ है. इसमें वोट के रूप में हर नागरिक के वोट की आहुति जरूरी है. गौर हो कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और इसके आसपास के इलाके में उत्तराखंड के रहने वाले लोगों की संख्या 25 हजार के पार है और इनमें तकरीबन 15 हजार से ज्यादा वोटर भी शामिल हैं.
उत्तराखंड बीजेपी के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि पूरे देश में माहौल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष में हैं. देश की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना चाहती है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी चारों सीट पर जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों का सहयोग भी भारतीय जनता पार्टी के साथ है. उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन निराधार बयानबाजी करने में लगा हुआ है, लेकिन वास्तविकता यह है कि देश में तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का बनना तय है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.