/ Aug 31, 2026

लोकसभा चुनाव के पांच चरण में पीएम मोदी 310 पार..राहुल बाबा 40 से नीचे सिमट रहे- अमित शाह

धर्मशाला : राहुल चावला ( TSN)- केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक अमित शाह ने शनिवार को धर्मशाला के पुलिस मैदान में आयोजित रैली में जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पांच चरण में पीएम  मोदी  310 पार कर गए हैं। अब सातवें चरण वालों पर 400 पार की जिम्मेदारी है। राहुल बाबा 40 से नीचे सिमट रहे हैं।  अमित शाह ने कहा कि पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है और रहेगा, हम इसे लेकर रहेंगे।
प्रदेश मुख्यमंत्री पर लगाया वादा खिलाफी का आरोप 
शाह ने कांग्रेस पर भी सियासी निशाना साधा। शाह ने कहा कि 10 साल में यूपीए सरकार ने 12 लाख करोड़ रुपये  के घोटाले किए। कहा कि थोड़ी गर्मी बढ़ने पर राहुल बाबा छुट्टी पर थाईलैंड, बैंकॉक चले जाते हैं। 4 जून को चुनाव नतीजों के बाद छह जून को राहुल बाबा बैंकॉक जाने वाले हैं। अमित शाह ने प्रदेश सरकार पर भी निशाना साधा। गृह मंत्री ने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री ने वादाखिलाफी की। ये वादाखिलाफी,  घोटालेबाज व ताला लगाने वाले हैं। शाह ने कहा कि केंद्र से आपदा के समय 3200 करोड़ रुपये की राशि भेजी, लेकिन सारा पैसा सरकार बचाने के लिए खर्च कर दिया।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस कह रही है कि पाकिस्तान के पास एटम बम है। लेकिन हम मोदी के कार्यकर्ता है, एटम बम से नहीं डरते। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि अगर ऐसा किया तो जम्मू कश्मीर में खून की नदियां बहेंगी। शाह ने कहा कि हमने अनुच्छेद 370 हटाया, खून तो क्या किसी की कंकर तक फेंकने की हिम्मत नहीं हुई। भाजपा सरकार ने नक्सलवाद, आतंकवाद को खत्म किया है। जबकि पूर्व में यूपीए सरकार के समय आलिया, मालिया, जमालिया हमला कर देता थे, लेकिन जब से केंद्र में एनडीए की सरकार आई है तब से ना तो कोई आतंकवाद की घटना हुई ना ही भ्रष्टाचार का मामला सामने आया।
गठबंधन जीत भी जाता है तो प्रधानमंत्री प्रत्याशी होगा  कौन?
शाह ने कहा कि कल्पना करिये कि अगर इंडिया गठबंधन जीत भी जाता है तो उनका प्रधानमंत्री प्रत्याशी कौन होगा।  उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि वह पांच साल बारी-बारी प्रधानमंत्री बनाने का फार्मूला चलाएंगे तो क्या इस फार्मूले से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है।
अमित शाह ने आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने सिर्फ भ्रष्टाचार करने का काम किया है, इसके अलावा कुछ नहीं किया। आपदा आई, हमने 3200 करोड़ रुपये भेजे, उसमें भी गबन करने का काम मुख्यमंत्री व अनके साथियों ने किया। हिमाचल वीरभूमि है। सबसे ज्यादा जवान हिमाचल से जाते हैं। देश की सुरक्षा हिमाचल के जवान सुनिश्चित करते हैं। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने वादा किया था वन रैंक वन पेंशन का, लेकिन पूरा नहीं किया। मोदी ने 2015 में वन रैंक वन पेंशन देकर सेना के जवानों का सम्मान बढ़ाया।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की हवाई सेवा फिर शुरू, 1 सितंबर से उड़ान भरेगी इंडिगो

राहुल चावला,कांगड़ा -कांगड़ा एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो सप्ताह तक बंद रहने के बाद इंडिगो की कांगड़ा-चंडीगढ़ उड़ान सेवा एक बार फिर शुरू होने जा रही है।यह फ्लाइट 1 सितंबर से नियमित रूप से संचालित होगी। उड़ान सेवा दोबारा शुरू होने से...

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल

आयुष्मान योजना के भुगतान को लेकर IMA का सरकार के खिलाफ मोर्चा, 1 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल अंबाला-:हरियाणा में आयुष्मान योजना के तहत इलाज करने वाले निजी अस्पतालों के सामने भुगतान का संकट गहराता जा रहा है। अस्पताल संचालकों का दावा है कि प्रदेश के करीब 480 अस्पतालों का आयुष्मान योजना के तहत 1200 करोड़...

नेपाल हादसे में हाइड्रो प्रोजेक्ट की टनल में फंसे ऊना के सुखविंदर, परिजनों ने भारत सरकार से लगाई रेस्क्यू की गुहार

ऊना,राकेश -:नेपाल में चीन सीमा के पास ग्लेशियर से बनी कृत्रिम झील के टूटने के बाद आई विनाशकारी बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है।बाढ़ की चपेट में आने से जहां कई घर और निर्माणाधीन परियोजनाएं तबाह हो गईं,वहीं बड़ी संख्या में लोगों के प्रभावित होने की सूचना है।हादसे के कई दिन बीत जाने...

हिमाचल की पुष्पा राणा को मिली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कमान, एशियन गेम्स में गोल्ड पर नजर

कांगड़ा,राहुल-:हिमाचल प्रदेश की बेटी और अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी पुष्पा राणा के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। पुष्पा राणा को भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। कप्तानी मिलने के बाद पुष्पा राणा ने इसे अपने लिए गर्व का पल बताते हुए कहा...

सुक्खू सरकार पर निशाना- पंचायत के फंड पर कैंची चलाने के आरोप… लॉटरी को भी बताया प्रदेश की बर्बादी की वजह

शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हिमाचल प्रदेश भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएगी। हिमाचल भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि अभियान के दौरान सेवा कार्यों के साथ विकसित भारत-2047 के निर्माण का संकल्प लिया...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.