हमीरपुर पहुंचे योगी आदित्यनाथ..कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र

हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)– चुनाव के अंतिम दिन  मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ हिमाचल पहुंचे. हमीरपुर जिला के बिझड़ी में उन्होंने  प्रत्याशी व  केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के पक्ष में मतदान करने की अपील की.वहीं विपक्षी  गठबंधन पर जमकर निशाना साधा और कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को मुस्लिम लीग का  घोषणा पत्र करार दिया.इसके अलावा उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  कि भी तारीफ की. योगी ने कहा कि  प्रधानमंत्री के नव रतन में  अनुराग ठाकुर शामिल हैं और युवा सांसद व मंत्री ने देश के युवाओं में नए जोश का संचार किया है । उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी जनता अनुराग ठाकुर को रिकॉर्ड मतों से जिताएगी. इससे पूर्व योगी आदित्यनाथ का  सभा स्थल पर पहुंचने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग  ठाकुर  और  जिला भाजपा की ओर से स्वागत किया गया और उन्हें शॉल टोपी व स्मृति दिन देकर भी सम्मानित किया गया.
गठबंधन खुद एकजुट नहीं..देश को क्या रखेंगे  एकजुट
अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश बाहरी आंतरिक तौर पर मजबूत हुआ है और अब दूसरे देश भी भारत को सम्मान की नजर से देखते हैं. उन्होंने कहा कि देश से नक्सलवाद खत्म हुआ है, तो वहीं पाकिस्तान भी अब भारत पर गलत नजर से नहीं देख सकता है.योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी गठबंधन कई राज्यों में आपसी लड़ाई भी लड़ रहे हैं और उनमें एक झुकता नहीं है.उन्होंने कहा कि जो खुद एकजुट नहीं हो सकते वह देश को क्या एकजुट रखेंगे । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र मुस्लिम लीग के घोषणा पत्र की तरह है । उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोगों पर विरासत टैक्स लगाने जा रही है जो औरंगजेब के जमाने का जजिया टैक्स के समान है ।
प्रदेश सरकार पर भी जमकर किया जुबानी  ह*मला
योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की तारीफ करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर के कुशल नेतृत्व में युवाओं में खेल के प्रति आकर्षण बड़ा है और खेलो इंडिया मुहिम के तहत जिला स्तर तक स्टेडियमों का निर्माण किया गया है. उन्होंने कहा कि  देश मे खेलो को बढ़ावा देने का काम किया है जिसके चलते देश ओलिंपिक एशियाई कॉमन वेल्थ गेम्स में सर्वाधिक मैडल जीतने का लक्ष्य प्राप्त किया । वहीं उन्होंने प्रदेश सरकार पर भी जमकर ह*मला बोला और कहा कि कांग्रेस की सरकार ने हिमाचल में विकास को रोकने का काम किया है और अब प्रदेश की जनता भी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार बेठी है ।
अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर लगाया ये आरोप 
अपने संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज ठंडी हवाएं चलती हैं क्योंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दंगा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है और अब महिलाएं उत्तर प्रदेश में सुरक्षित महसूस करती हैं. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है जिसकी ख्याति देश-विदेश में हो रही है । उन्होंने आरोप लगाया कि  कांग्रेस पार्टी राम मंदिर को बंद करने की बात कर रही है लेकिन देश की जनता उन्हें ऐसा नहीं करने देगी ।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.