नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्य के रूप में दिलाई गई शपथ.. CM व नेता प्रतिपक्ष का एक दूसरे पर पलटवार

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में हुए विधानसभा उपचुनाव में 6 नवनिर्वाचित विधायकों ने बुधवार को शिमला में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली. इस मौके पर हिमाचल विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 2 भाजपा और 4 कांग्रेस से जीतकर विधानसभा पहुंचे विधायकों को शपथ दिलाई. इस दौरान धर्मशाला से सुधीर शर्मा, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल दोबारा चुनकर विधानसभा पहुंचे, वहीं लाहौल स्पीति से अनुराधा राणा, सुजानपुर से कैप्टन रंजीत सिंह, गगरेट से राकेश कालिया और कुटलैहड़ से विवेक शर्मा ने विधायक के रूप में शपथ ग्रहण की.
इस दौरान नवनिर्वाचित विधायकों ने विधानसभा सदस्य के रूप में चुने जाने को लेकर खुशी जताई. इस दौरान उन्होंने विधायक बनने के बाद अपनी प्राथमिकताओं का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता में सबसे पहले अपने विधानसभा क्षेत्र का विकास रहेगा
कांग्रेस को मजबूत सरकार बनाने के लिए  जनता ने जिताए  4 विधायक , BJP को मिला जवाब 
इस दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा के लोग 4 जून को प्रदेश में सरकार बनाने की बात कह रहे थे. उन्होंने कहा कि वह लगातार इस बात का जिक्र कर रहे थे कि सरकार मजबूत करने के लिए कांग्रेस को केवल एक विधायक की आवश्यकता थी. मगर प्रदेश की जनता ने चार कांग्रेस के विधायकों को जिताकर विधानसभा भेजा. उन्होंने ने कहा कि अब विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 38 हो गई है. प्रदेश सरकार अगले साढ़े 3 साल तक प्रदेश की जनता सेवा करेगी.
नेता प्रतिपक्ष का पलटवार.. सरकार की स्थिरता पर अभी भी संशय बरकरार
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि हिमाचल चुनाव में भाजपा ने लोकसभा की चारों सीटें जीती जिसमें एक सीट भाजपा ने कांग्रेस से छीनी है. इस दौरान उन्होंने सरकार की स्थिरता पर फिर सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में अभी भी सब कुछ ठीक नहीं है ऐसे में सरकार की स्थिरता पर संशय बना हुआ है. जयराम ठाकुर ने कहा कि विधायकों के बारे में मुख्यमंत्री ने जो सार्वजनिक रूप से कहा है उसको लेकर विधायकों ने भी मानहानि का मामला दायर किया है जो मुख्यमंत्री को आने वाले वक्त में भुगतना पड़ेगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.