/ Aug 30, 2026

कैथल की घटना दुर्भाग्यपूर्ण…यह भाजपा की नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति का नतीजा -AAP

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी (आप) ने कैथल की घटना की कड़ी निंदा की, जहां एक सिख व्यक्ति के साथ नफरत भरी घटना हुई। आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य डॉ. संदीप पाठक ने इसे भाजपा की नफरत और ध्रुवीकरण की राजनीति का नतीजा बताया। पाठक ने भाजपा नेता कंगना रनौत की पंजाब के खिलाफ की गई टिप्पणियों की आलोचना की और कहा कि कंगना रनौत की टिप्पणियां गैरजिम्मेदाराना और बेहद आपत्तिजनक हैं।
कंगना रनौत के बयान पर दी कड़ी प्रतिक्रिया
मंगलवार को पार्टी कार्यालय से जारी बयान में आप नेता ने कहा कि पंजाब हमारे देश का अन्न भंडार है। पंजाबी हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं, इसलिए इस राज्य के बारे में इस तरह की टिप्पणी निंदनीय है। डॉ. पाठक ने कहा कि पंजाबी बहुत मेहनती और देशभक्त लोग हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो कुछ भी हुआ, उसकी जांच की जा रही है, लेकिन भाजपा नेता द्वारा पंजाब और पंजाबियों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी दुखद है। डॉ. पाठक ने  कहा कि  अभी पूरे देश ने भाजपा की  राजनीति को नकार दिया है, लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं ने इससे कुछ नहीं सीखा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और उसके नेताओं को इस तरह की बयानबाजी से बचना चाहिए। देश सबसे पहले आता है और यह हर भारतीय का है। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत अब जनप्रतिनिधि हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और बिना सोचे-समझे बयान नहीं देने चाहिए।
लोकसभा चुनावों के बारे में डॉ. पाठक ने कहा कि पंजाब की मान सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है और पंजाब के लोगों में उनकी काफी स्वीकार्यता है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में सबसे ज़्यादा मेहनत की है। हमने पिछले आम चुनाव से बेहतर प्रदर्शन किया है जो हमारे लिए काफ़ी उत्साहजनक है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव अलग होते हैं। विधानसभा चुनाव से इसके नतीजे हमेशा अलग होते हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का उद्देश्य स्कूल, अस्पताल और सुशासन की राजनीति को बढ़ावा देना है और हम इसके लिए सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.