/ Oct 15, 2026

जेल में बंद महिला कैदी डिजाइन करेंगी कपड़े.. रैंप पर करेंगी कैटवॉक

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया आज करनाल जेल पहुंची, जहां उन्होंने जेल में बंद  महिला,पुरुष कैदियों और उनके बच्चों से मुलाकात कर उन्हें मिल रही सुविधाओं व मौलिक अधिकारों की जानकारी ली। आयोग की अध्यक्ष ने महिला कैदियों के रहन-सहन और जेल में उनकी स्थिति की समीक्षा भी की।
मीडिया से बातचीत में रेनू भाटिया ने कहा कि वह आज यहां जेल में महिला कैदी और उनके बच्चों से मिलकर उनकी समस्याएं जानने और उनके अपराध करने के कारण के बारे में चर्चा करने आई है। उन्होंने कहा कि पहले हम लोग जब भी विजिट पर आते थे तो महिला कैदियों से मिलकर आ जाते थे लेकिन उनके साथ जो पुरुष कैदी बंद है उनसे भी हम जानना चाहते हैं कि उन्होंने महिलाओं के प्रति अपराध क्यों किये। इसके अलावा 18 से 21 वर्ष के जो बच्चे यहां विभिन्न अपराधों में बंद है उनसे भी अपराध का कारण जानने का प्रयास किया जाएगा।
थर्ड जेंडर और व्हील चेयर पर जीने वाली महिलाओं को भी बनाया जाएगा आर्थिक आत्मनिर्भर 
 महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि जेल में महिला कैदियों के साथ रहने वाले उनके नाबालिग बच्चों की शिक्षा और उनके रहन-सहन को लेकर जल्द ही ऐसी व्यवस्था की जाएगी ताकि उनके बाल मन पर जेल के माहौल का कोई विपरीत प्रभाव न पड़े। रेणु भाटिया ने कहा कि जल्द ही फरीदाबाद में एक कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें मेकअप आर्टिस्ट थर्ड जेंडर महिलाएं ,व्हील चेयर पर जीने वाली महिलाओं और जेल रहने वाली महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जाएगा। सिलाई करने वाली महिला कैदी इनके कपड़े तैयार करेंगी। इसके अलावा वे उनके साथ रैंप पर कैटवॉक भी करेंगी। यह अनोखी पहल महिला आयोग ने पहली बार शुरू की है जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष व विभागीय मंत्री विशेष रूप से शामिल होंगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.