करनाल के वैज्ञानिक डॉ विजय कौशिक ने बनाया चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड…किसानों के लिए किया ये काम

करनाल :चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र करनाल के वैज्ञानिक डॉ विजय कौशिक को चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.डॉ विजय कौशिक ने बताया कि ये मेरा चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उनको यह वर्ल्ड रिकॉर्ड स्मार्ट एंड इकोनॉमिकल फार्मिंग नामक पुस्तक की रचना के लिए मिला है. जिसमें उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए 101 तरीक़े सुझाए है।
इन सुझावों में फ़सल सुधार, कृषि उत्पाद की मार्केटिंग, सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभ आदि को विस्तार से समझाया गया है। डॉ कौशिक ने यह पुस्तक 2023 में तैयार की थी। पुस्तक की सॉफ्ट कॉपी के आधार पर इंफ्ल्यूएंसर बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने डॉ कौशिक को वर्ल्ड रिकॉर्ड से नवाजा है। पुस्तक अभी पब्लिश होनी है। उनका पहला वर्ल्ड रिकॉर्ड 2021 में भारत रत्न अवार्डीज़ पर प्रथम काव्य संग्रह लिख कर अपना नाम वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स, लंदन में नाम दर्ज कराया, दूसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड सामाजिक कुरीतियों, रीति रिवाजों एवम् त्यौहारों पर प्रथम काव्य संग्रह लिखकर हॉर्वर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड्स लंदन तथा तीसरा वर्ल्ड रिकॉर्ड कृषि आधारित 31 खाद्यान्न, दलहन, तिलहन और  चारा फसलों पर काव्य संग्रह तैयार कर ब्रावो इंटरनेशनल बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, यूनाइटेड अरब अमीरात प्राप्त किया। आगे भी  इस तरह की पुस्तक लिखते रहेगे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मंडी पुलिस का पूर्व जवान अजय पिछले 5 सालों से लापता , गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा मंडी जिला प्रशासन को

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल पुलिस में सेवाएं दे रहे मंडी पुलिस के एक जवान अजय कुमार के करीब 5 साल पहले लापता होने का मामला सामने आया है।परिजनों का आरोप है कि वे अपने बेटे को तलाशने के लिए पुलिस से कई बार गुहार लगा चुके हैं।लेकिन पुलिस अभी तक बेटे से उन्हें नहीं मिला पायी है।उधर,पुलिस की...

पलवल पहुंचे भूपेंद्र सिंह हुड्डा, तेवतिया परिवार को दी श्रद्धांजलि; कानून व्यवस्था और SIR पर भाजपा को घेरा

पलवल,सुंदर कुंडू -:हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री Bhupinder Singh Hooda मंगलवार को पलवल पहुंचे।यहां उन्होंने पृथला से कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह तेवतिया के बड़े भाई रामशरण तेवतिया के निधन पर उनके पैतृक गांव जनौली पहुंचकर शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री करन दलाल,हरियाणा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश...

शिमला रिज मैदान पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘सत्याग्रह’,

शिमला,संजू— AICC के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया. इस दौरान संगठन ने लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने चरखा चला कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर...

आपदा का बीत गया एक साल, सराज के हाल अब भी बेहाल पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर उठाए सवाल

मंडी,धर्मवीर-:पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि सराज में आपदा का एक साल बीतने के बाद भी हाल-बेहाल हैं।सरकार को किसी की कोई चिंता नहीं है।बता दें कि गत वर्ष 30 जून को ही सराज में भीषण आपदा आई थी जिसमें 33 लोगों की जानें चली गई थी और सैंकड़ों लोग...

शिमला मनीषा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, भाई हिमांक मित्तल निकला मर्डर का मास्टरमाइंड

शिमला,संजू-मनीषा मर्डर मामले में शिमला पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।शिमला पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए साजिश के मास्टरमाइंड मृतिका के भाई हिमांक मित्तल और उसके पार्टनर गोविंद को गिरफ्तार कर लिया है।मृतिका मनीषा मित्तल का अपने भाई हिमांक मित्तल और हिमांक के पार्टनर गोविंद के साथ प्रॉपर्टी विवाद चल रहा था।जांच में...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.