कैथल पहुंचे सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस को भर्ती रोको गैंग बताते हुए कसा तंज

कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज कैथल पहुंचे जहां उन्होंने कपिल कमल कार्यालय में पदाधिकारी की मीटिंग ली और उसके बाद वृंदावन गार्डन में पहुंचकर लोकसभा जीत के लिए कार्यकर्ताओं और जनता का आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा चुनाव में झूठ फैलाने का काम किया था कि मोदी सरकार आने के बाद आरक्षण छिन जाएगा और संविधान भी खत्म होगा जिसे जनता ने सिरे से नाकार दिया.
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि  रणदीप सुरजेवाला हिसाब किताब रखने में काफी माहिर है तो यह भी बताने का कष्ट करें की 10 सालों में उनकी सरकार ने कितनी नौकरी दी और कितने लोगों को 100-100 गज के प्लाट दिए। कांग्रेस सरकार ने आमजन के बीच जाकर नौकरी के फार्म भरवा कर जनता को गुमराह करने का काम किया है ।नायब सिंह सैनी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते  हुए कहा कि आज प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्चे के नौकरियां दी जा रही है,जिस कारण एक गरीब का बेटा भी एचसीएस बन सकता है.
भाजपा सरकार की गिनाई उपलब्धियां
सैनी ने  कहा कि उनकी सरकार को मात्र 14 दिन हुए हैं लेकिन 14 दिनों में उनकी सरकार ने जनता के लिए काफी सुधार किए हैं.उनकी सरकार ने जिला स्तर पर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं की सुबह 9:00 बजे से 11:00 बजे तक कैंप लगाकर आमजन की समस्याएं सुने। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गरीबों को 100 गज प्लॉट देने का लॉलीपॉप दिया था.  जबकि उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर पात्र परिवार को 100 गज का प्लाट दिया जाए और जिस गांव के पंचायत के पास जमीन नहीं है वहां पर पात्र परिवारों के खाते में प्लाट खरीदने के लिए एक-एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनकी नीति भी स्पष्ट है और विजन भी स्पष्ट है और कार्यकर्ताओं को भी नीति बदलनी पड़ेगी.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

घग्गर में खनन माफिया का खूनी खेल: पुलिस पर पथराव, जिप्सी पर चढ़ाया ट्रैक्टर; 4 गिरफ्तार

मोनिका रावत,पंचकूला-:घग्गर नदी में अवैध खनन रोकने पहुंची पंचकूला पुलिस और माइनिंग विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफिया ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने पहले पुलिस टीम पर पथराव किया और फिर भागने के दौरान पुलिस की जिप्सी पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश कर दी।इस हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।पुलिस ने...

मंडी से भाजपा का हुंकार, जयराम बोले- विधानसभा चुनाव में दिखेगा स्थानीय चुनावों का असर

मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव के बाद भाजपा ने मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जीत का जश्न मनाया।इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला।उन्होंने दावा किया कि पंचायत और नगर निकाय चुनावों...

पलवल पहुंचे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, SIR, पेपर लीक और भाजपा पर साधा निशाना

पलवल-:पलवल में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (SIR), युवाओं के मुद्दे,पेपर लीक, राम मंदिर में कथित चोरी और भाजपा सरकार को लेकर कई बड़े बयान दिए।प्रेस वार्ता में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नेत्रपाल अधाना सहित पार्टी...

गुरुग्राम में ट्रैफिक सुधार की नई पहल, शंकर चौक और साइबर हब के लिए बदला ट्रैफिक प्लान

गुरुग्राम -:गुरुग्राम में रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े स्तर पर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया है। शंकर चौक, साइबर हब, उद्योग विहार और सरहौल बॉर्डर जैसे व्यस्त इलाकों में वाहनों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए नए रूट तय किए गए हैं। इसके साथ ही...

मेरिट आधारित होगी प्रिंसिपल पदोन्नति, स्कूलों में शुरू होगा ऑनलाइन निरीक्षण: शिक्षा मंत्री

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में सरकार कई महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है।बुधवार को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित शिक्षा विभाग की बैठक के बाद शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि प्रिंसिपलों की पदोन्नति अब मेरिट आधारित नीति के तहत की जाएगी। उन्होंने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.