द समर न्यूज़ की टीम ने यमुना क्षेत्र का दौरा कर जानी हकीकत तो सिंचाई विभाग के दावों की खुली पोल

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)- मानसून सीजन सिर पर है और यमुना नदी में अभी तक भी  बाढ़ बचाव के कार्य शुरू नही हुए हैं  । बड़ा सवाल ये हैं कि महज आठ दिनों में  तीस करोड़ लागत के काम कैसे होंगे । नदी में स्टड और तटबंध का काम नही होने से किसान मायूस है, बीते साल की तरह इस बार भी बड़े नुकसान की आशंका से ग्रामीण दहशत में है ।
बाढ़ के खतरे की आशंका से ग्रामीण दहशत में
दा समर न्यूज़ की टीम ने जब यमुना क्षेत्र में निर्माण कार्यों का जायजा लिया तो बाढ़ बचाव को लेकर किए गए सिंचाई विभाग के दावे हवा हवाई नजर आए । करनाल जिले में करीब तीस करोड़ की लागत से यमुना नदी में 23 स्टड के निर्माण और मुरम्मत का काम होना था । विभाग ने दावा किया था कि बाढ़ बचाव के सभी कार्य 30 जून से पहले पूरे कर दिए जाएंगे लेकिन अभी तक ये काम शुरू भी नहीं हुए है । यमुना क्षेत्र के किसानों को डर है कि बीते साल की तरह इस वर्ष भी यमुना नदी में बाढ़ आने पर उनकी फसले तबाह हो जायेगी ।  किसानों ने बताया कि अभी तक सिर्फ नदी पर पत्थर आया है लेकिन स्टड बनाने का काम शुरू भी नहीं हुआ । आठ दिनों में ये काम पूरा होना संभव नहीं है । किसानों का आरोप है कि तटबंध मजबूत करने के काम में जानबूझकर देरी की जाती है । जब नदी में पानी आएगा उस समय ठेकेदार आनन फानन में नदी के अंदर पत्थर फेंक देंगे । किसानों ने बाढ़ बचाव के कार्य को लेकर विभाग पर सवाल उठाए है ।
सिंचाई विभाग के एसडीओ करनैल सिंह का कहना ये 
सिंचाई विभाग के एसडीओ करनैल सिंह ने बताया कि पिछले वर्ष हमारे करनाल के बाढ़ राहत से जुड़े आठ कार्यों को मंजूरी मिली थी, इनमें से तीन कार्य 30 जून तक पूरे हो जाएंगे। बाकी पांच कामों को पूरा करने के लिए पत्थर की सप्लाई जारी है। पिछले दिनों आचार संहिता के कारण इन कार्यों में देरी हुई लेकिन हम इन्हें जल्द पूरा करने के प्रयास में है। काम की क्वालिटी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो भी डिजाइन और ड्राइंग मंजूर हुई है उसी के हिसाब से काम को तसल्ली से पूरा किया जा रहा है। मानसून से पहले बाढ़ से निपटने की तैयारी पर उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इसके लिए एक कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर के साथ संवेदनशील स्थानों पर मशीनरी का प्रबंध भी किया जा रहा है।
 एसडीओ ने यमुना क्षेत्र में सभी संवेदनशील स्थानों को सेफ जोन में लाने का की बात भी कहीं। उन्होंने कहा कि कुंडाकला व अन्य स्थानों पर अधिकतर मरम्मत का काम है जो किया जा रहा है। तटबंध टूटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जब तेज बारिश आती है और पानी का बहाव अधिक होता है तो तटबंधों को नुकसान होता है, इन्हें पत्थर डालकर मजबूत किया जा रहा है। करनैल सिंह ने कहा कि चाहे यूपी की तरफ हो या हरियाणा दोनों तरफ ही स्टड बनाए जाते हैं और हर साल इन्हें रिपेयर करने की आवश्यकता पड़ती है। यमुना में अवैध खनन के सवाल पर उन्होंने कहा कि करनाल जिले में ऐसी कोई स्थिति नहीं है। जहां भी खनन हो रहा है वह कानूनन चल रहा है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रेमानंदजी महाराज की भावुक अपील मैं रहूं या न रहूं, हमेशा आपके साथ रहूंगा

वृंदावन| प्रसिद्ध संत प्रेमानंदजी महाराज ने स्वास्थ्य खराब होने के बाद पहली बार भक्तों को भावुक संदेश दिया है। पिछले नौ दिनों से उनकी नियमित पदयात्रा बंद है, जिसके बाद देशभर में उनके अनुयायियों के बीच चिंता बढ़ गई थी। इसी बीच सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में उन्होंने कहा कि मैं रहूं या...

मोहाली, डेराबस्सी और जीरकपुर में मतदान की तैयारी पूरी, पोलिंग पार्टियां रवाना; सुरक्षा के कड़े इंतजाम

मोहाली। मोहाली, जीरकपुर और डेराबस्सी में 26 मई को होने वाले नगर निकाय चुनाव के मतदान की तैयारियां पूरी हो गई हैं। प्रशासन ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और निष्पक्ष बनाने के लिए पोलिंग पार्टियों की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों की तैयारियों को तेज कर दिया है। जानकारी के अनुसार, तीनों क्षेत्रों में...

मां चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में भीख मांगते 13 बच्चे रेस्क्यू, चाइल्ड हेल्पलाइन और पुलिस का संयुक्त अभियान

चिंतपूर्णी, विकास— मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में छोटे बच्चों को भीख मांगने से रोकने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चाइल्ड हेल्पलाइन, चिंतपूर्णी पुलिस और मंदिर में तैनात पूर्व सैनिकों की ओर से विशेष संयुक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मंदिर भवन और आसपास के क्षेत्रों से करीब 13 बच्चों को...

नौतपा की दस्तक से हरियाणा तपने लगा, अंबाला में पारा 45 डिग्री के करीब

अम्बाला -:हरियाणा में आज से नौतपा की शुरुआत हो गई है। अंबाला समेत कई इलाकों में भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 45 डिग्री के आसपास पहुंचने से दोपहर के समय सड़कें और बाजार सूने नजर आए। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करने के साथ नौतपा शुरू...

लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, महंगाई बढ़ने की चिंता तेज

अम्बाला -:अंबाला में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल के दाम करीब एक रुपये 61 पैसे प्रति लीटर बढ़ने से आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 15 दिनों में यह चौथी बार है जब पेट्रोल और डीजल के रेट में इजाफा हुआ है। लगातार बढ़ती कीमतों...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.