AAP प्रदेशाध्यक्ष का स्वास्थ्य मंत्री के बयान पर पलटवार.. बोले बीजेपी सरकार में मरीज भगवान भरोसे

चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री के डॉक्टरों की भारी कमी को लेकर दिए बयान पर आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने पलटवार किया है। स्वास्थ्य मंत्री ने  डॉक्टरों की भारी कमी के चलते कहा था कि डॉक्टरों को पैदा कहां से करें। इस बयान पर डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा ये बहुत ही शर्मनाक है। इससे साफ है बीजेपी सरकार ने हाथ खड़े कर दिए हैं। लोगों को अस्पताल में म*रने के लिए छोड़ दिया है। अगर पिछले दस सालों में कुछ किया होता तो डॉक्टरों के लिए अच्छा माहौल बनाया होता तो आज प्रदेश में डॉक्टरों की कमी नहीं होती।
कानून बनाकर डॉक्टरों को डर के साए में जीने को मजबूर कर रही सरकार
आम आदमी पार्टी  प्रदेशाध्यक्ष ने  कहा कि बीजेपी की सरकार में प्रदेश की जनता का स्वास्थ्य भगवान भरोसे चल रहा है। हरियाणा में स्थिति इतनी भयावह है कि 2035 लोगों पर एक डॉक्टर है। वहीं प्रदेश में साढ़े 28 हजार डॉक्टरों की जरूरत है। जबकि इसके आधे भी डॉक्टर रजिस्टर नहीं हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों में करीब साढ़े चार हजार डॉक्टर ही कार्यरत हैं।उन्होंने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी के साथ न पर्याप्त उपकरण है। सीएचसी, पीएचसी में भी कोई सुविधा नहीं मिल रही है। कई जगह इनके भवन जर्जर हालत में हैं। सरकार पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स के लिए जबरन बॉन्ड भरवा रही है। किसी की मांग पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।  प्रदेश में केवल एक दो सरकारी अस्पतालों को छोड़कर कहीं भी कैथ लैब और अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है।डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि केंद्र सरकार भारतीय न्याय संहिता के तहत तुगलकी फरमान लेकर आई है। इसमें डॉक्टरों को सेक्शन 106(1) के तहत इलाज के दौरान मरीज की मृ*त्यु होने पर डॉक्टर को 5 साल की सजा और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। जबकि भारत के गृहमंत्री ने चिकित्सकों को सेक्शन 106 से बाहर रखने की बात कही थी।उन्होंने कहा कि इसका  चिकित्सकों ने ऊपर विपरीत प्रभाव पड़ा है।
कानून में तुरंत होना चाहिए संशोधन 
डॉ. सुशील गुप्ता ने  कहा कि इस कानून में तुरंत प्रभाव से संशोधन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब में जनता को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं दे रही है। हमने हर गली और मोहल्ले में क्लिनिक स्थापित करने का काम किया है। जहां मरीजों को मुफ्त टेस्ट और मुफ्त दवाइयां मिलती हैं। हरियाणा की जनता इस सरकार को बदलना चाहती है। आम आदमी पार्टी की सरकार ही जनता की हितैषी है। जो बदलाव दिल्ली और पंजाब में किया है वो सबके सामने है। हरियाणा की जनता भी बदलाव चाहती है। आने वाले चुनावों में वोट की चोट से बीजेपी को सबक सिखाने का काम करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बादलों ने दी लू से राहत, उमस ने बढ़ाई परेशानी; छबीलों से मिल रहा सुकून

अंबाला-:अंबाला में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है।बादल छाने और हल्की बारिश के कारण लोगों को भीषण गर्मी और लू से काफी राहत मिली है।जहां कुछ दिन पहले तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, वहीं अब यह 36 से 38 डिग्री के बीच बना हुआ है।हालांकि उमस...

फेसबुक फ्रेंडशिप के जाल में फंसाकर 8.75 लाख की ठगी, साइबर पुलिस ने 5 आरोपियों को दबोचा

कैथल-:सोशल मीडिया पर विदेशी महिला बनकर दोस्ती करने और भारत आने के बहाने एक वरिष्ठ नागरिक से 8.75 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कैथल साइबर क्राइम थाना ने भंडाफोड़ किया है।पुलिस ने इस मामले में दो नाइजीरियाई नागरिकों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस जांच के अनुसार फरवरी 2025...

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार, विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

चिंतपूर्णी,विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के परिवार ने पहुंचकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और विशेष पूजा-अर्चना की।इस दौरान मुख्यमंत्री की माता हरपाल कौर तथा उनकी पत्नी डॉ.गुरप्रीत कौर ने श्रद्धा भाव से मां चिंतपूर्णी के दर्शन कर प्रदेश और परिवार की सुख-समृद्धि...

जेपी नड्डा प्रदेश हितों की पैरवी करने में रहे कमजोर, जनता को नहीं मिला डबल इंजन का लाभ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें लंबे समय बाद अपने गृह प्रदेश हिमाचल की याद आई है।उन्होंने कहा कि नड्डा को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय केंद्र सरकार के समक्ष हिमाचल प्रदेश के हितों और अधिकारों की मजबूती से पैरवी करनी...

महाराणा प्रताप जयंती पर फिर उठी स्वर्ण आयोग के गठन की मांग

मंडी,धर्मवीर-:महाराण प्रताप जयंती पर छोटी काशी मंडी के सेरी मंच पर हिमाचल प्रदेश राजपूत महासभा द्वारा भव्य समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संयोजक बचन सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इसके अलावा समारोह में ब्राह्मण सभा,महाजन सभा,खत्री सभा, आहलुवालिया सभा,सिक्ख संगत और राजपूत सभा की अन्य इकाईयों से आए...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.