/ May 14, 2026

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के बयान पर किया पलटवार.. बोले यह राजनीति है,यहां कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता

नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)-नालागढ़ विधानसभा के क्षेत्र में भाजपा  प्रत्याशी कृष्ण लाल ठाकुर के लिए पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर क्षेत्र में आधा दर्शन के करीब नुक्कड़ सभाओं को संबोधित कर चुके हैं और इन नुक्कड सभाओं के माध्यम से चुनाव प्रचार करते हुए कृष्ण लाल ठाकुर के लिए लोगों से वोट की अपील भी करते हुए यहां पर नजर आ रहे हैं।बता दें कि नालागढ़ के रामपुर पोसवाल गांव में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर के बयान पर पलटवार करते हुए  कहा कि यह राजनीति है यहां कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता।
जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर अगर कांगड़ा में होते हैं तो कहते हैं कि नालागढ़ में महिलाओं को 15 -15 सो रुपए दिए गए हैं.जबकि अगर हमीरपुर में है तो कहते हैं कि कांगड़ा जिला में महिलाओं को 15 -15 सो रुपए दे दिए गए हैं, लेकिन वह झूठ बोलकर सरकार चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह कांगड़ा भी गए हमीरपुर भी गए और नालागढ़ में भी कई दिनों से कृष्ण ठाकुर के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं, लेकिन यहां पर एक भी महिला ने नहीं कहा कि उनके खाते में 15-1500 आए हैं।जयराम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र की जनता को बाहर वाला व्यक्ति नहीं चाहिए और यह ही बहुत बड़ा मुद्दा नालागढ़ में है. उन्होंने कहा कि किसी के आजाद खड़े होने के कारण भाजपा के प्रत्याशी का चुनाव किसी भी प्रकार से प्रभावित नहीं हुआ है और 18 माह में कांग्रेस की सरकार ने एक भी पैसे का काम नालागढ़ में नहीं किया है और जो भाजपा की सरकार के द्वारा बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ डेवलपमेंट अथॉरिटी को 50 करोड रुपए विकास कार्य के लिए दिए जाते थे उसमें भी सरकार ने कटौती कर उसे मात्र ₹2 लाख पर ही समेट दिया है।
जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि वह पहले भी गिनती कर चुके हैं कि राज्यसभा की सीट बीजेपी कैसे जीतेगी और बीजेपी जीती है और वह सब के सामने बीजेपी जीती है उन्होंने कहा कि राजनीति है इसमें कब क्या हो जाए किसी को नहीं पता उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि अगर नालागढ़ से भाजपा के प्रत्याशी को विधायक के रूप में विधानसभा भेजा जाता है तो नालागढ़ क्षेत्र की जनता की लॉटरी खुल जाएगी क्योंकि आगामी दिनों में भाजपा की सरकार बनने वाली है और नालागढ़ से भाजपा के विधायक को एक बहुत बड़ा ओहदा दिया जाएगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, मुख्यमंत्री बोले—जनता देगी विकास को समर्थन

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में नगर निगम चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो गया है। 17 मई को होने वाले नगर निगम चुनावों को लेकर कांग्रेस ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पालमपुर में विशाल शक्ति प्रदर्शन करते हुए जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान...

ट्रेन से कुरुक्षेत्र पहुंचे गुजरात के राज्यपाल, साइकिल चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत  ने सादगी और पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश करते हुए अहमदाबाद से दिल्ली और फिर दिल्ली से कुरुक्षेत्र तक रेल यात्रा की। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद उन्होंने गुरुकुल तक का सफर साइकिल से तय किया। इस दौरान उन्होंने देशवासियों को ईंधन बचत, पर्यावरण...

पेपर फूटा, सपना टूटा… NEET घोटाले पर भड़के भगवंत मान, बोले- डबल इंजन सरकारों में पनप रहा पेपर लीक माफिया”

राहुल चावला ,कांगड़ा -:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वह धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले आईपीएल मुकाबले से पहले पंजाब किंग्स टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए NEET परीक्षा रद्द होने के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।  भगवंत...

युवा आर्किटेक्ट्स को नया मंच देने के लिए पीएचडीसीसीआई ने लांच किया ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’

मोहाली। युवा आर्किटेक्ट्स को सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चंडीगढ़ चैप्टर ने ‘नेटवर्क फॉर पीपल ऑफ कंस्ट्रक्शन’ के सहयोग से मोहाली में ‘यंग आर्किटेक्ट्स फोरम’ लॉन्च किया।इस पहल का उद्देश्य खास तौर पर युवा आर्किटेक्ट्स के लिए एक ऐसा गतिशील मंच तैयार करना...

पीएम के आवाहन पर बोले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, किसी पर रोक लगाना सही नहीं

मंडी , धर्मवीर -:मंडी नगर निगम चुनावों में प्रचार पर पहुंचे सीएम सुक्खू ने पीएम मोदी के आवहन पर अपनी प्रतिकिया दी है। सीएम सुक्खविंदर सिंह सुक्खू का कहना है कि इस तरह की किसी पर रोक लगाना बिल्कुल भी सही नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सोना खरीदना यहां की लोक संस्कृति से जुड़ा हुआ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.