BJP युवा नेता भारत भूषण ने शक्ति प्रदर्शन कर चुनाव लड़ने के लिए ठोकी ताल

फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं. इसी को लेकर हर पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा टिकट पाने के लिए अलग अलग तरीके से जुगत लगाने में जुट गया है। ऐसा ही एक नजारा देखने को मिला हरियाणा के जिले फरीदाबाद के बल्लभगढ़ विधानसभा में,जहां पर  एक बीजेपी  कार्यकर्ता भारत भूषण ने शक्ति प्रदर्शन कर टिकट पर अपनी दावेदारी जताई.उन्होंने कहा कि टिकट मांगना सबका हक है और वह भी टिकट को लेकर अपनी दावेदारी कर रहे हैं.यदि उन्हें टिकट मिलती है तो वह पीछे 10 सालों में हुए विकास कार्यों को और तेज करेंगे और जनता के बीच जाकर सेतु का काम करेंगे।
 बीजेपी  कार्यकर्ता भारत भूषण ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता का काम और कार्यकर्ता के प्रति जनता का प्यार देखना चाहती है. उन्होंने विधानसभा में एक जनसभा को आयोजन किया है, जिसमें उन्हें लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है।  विशाल जनसभा में  महिला, पुरुष, युवा और हर वर्ग के  हजारों  की  संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर युवा नेता भारत भूषण ने आम लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वह बल्लभगढ़ के हर आदमी की जरूरत को समझते हैं.पूरी बल्लभगढ़ विधानसभा से पूरी तरह से परिचित है.उनका बचपन यहीं बीता है और वह बल्लभगढ़ के ही रहने वाले है। इसलिए वह बीजेपी की टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं ताकि वह लोगों की सेवा कर पाए। वही जनसभा में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने भी भारत भूषण की इस मांग का समर्थन किया और उन्हें आश्वासन दिया यदि उन्हें भाजपा की टिकट मिलती है तो बल्लभगढ़ विधानसभा की जनता उन्हें भारी मतों से जीत कर विधानसभा भेजने का काम करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ऑपरेशन के बाद महिला की मौत पर मंत्री के बयान से बढ़ा विवाद

शिमला, संजू -:जिला सोलन के अर्की में पथरी के ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत का मामला अब राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। मीडिया द्वारा डॉक्टरों की कथित लापरवाही और स्वास्थ्य विभाग की...

अम्बाला का 1857 शहीद स्मारक बनेगा देशभक्ति और इतिहास का राष्ट्रीय केंद्र : मुख्यमंत्री सैनी

अम्बाला —: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  ने कहा कि अम्बाला छावनी में निर्माणाधीन “आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक” देशभक्ति, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनेगा। यह स्मारक 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के वीरों की गौरवगाथा को आधुनिक तकनीक और भव्य वास्तुकला के माध्यम से जीवंत करेगा। मुख्यमंत्री ने वीरवार को...

इंसान के सोचते ही चलने लगेगी व्हील चेयर, दिव्यांगों के लिए आईआईटी बना रहा ऑटोनोमस व्हीलचेयर

मंडी, धर्मवीर-: आईआईटी मंडी द्वारा एक ऐसी व्हीलचेयर बनाई जा रही है जिसे न तो किसी के धक्के की जरूरत होगी और न ही किसी प्रकार की वॉयस कमांड या रिमोट कंट्रोल की। यह व्हीलचेयर इंसान के सोचते ही चलने लगेगी। आईआईटी के डायरेक्टर प्रोफेसर लक्ष्मीधर बेहरा के निर्देशों पर अमित शुक्ला और उनके प्रशिक्षुओं...

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

शिमला -मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक में आयोजित आतंकवाद विरोधी दिवस कार्यक्रम में उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ते हुए कांग्रेस पार्टी ने अपने दो...

गर्मी से बेहाल धर्मशाला, ठंडी वादियों की तलाश में पहुंचे पर्यटक हुए निराश

धर्मशाला, राहुल -:हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज इन दिनों पर्यटकों से गुलजार हैं, लेकिन मौसम ने इस बार सैलानियों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। देश के विभिन्न राज्यों से ठंडी वादियों का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को यहां भी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। तापमान लगातार बढ़ने से...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.