हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-38 हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 10 जुलाई को होने जा रहे उपचुनाव का समय सुबह 7:00 से लेकर शाम 6:00 बजे तक रहेगा। आज हमीरपुर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज हमीरपुर से पोलिंग पार्टियों मतदान केंद्र के लिए रवाना हो गई। हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 94 मतदान केंद्र है,जहां पर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहेगा। उपचुनाव में तीन संवेदनशील मतदान केदो पर माइक्रो आब्जर्वर और पुलिस का अतिरिक्त पहरा रहेगा।
सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीम हमीरपुर मनीष सोनी ने बताया कि मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियों रवाना हो गई है। हमीरपुर बाल स्कूल में महिला पोलिंग बूथ बनाया गया है,जिसका संचालन महिलाओं के द्वारा ही किया जाएगा। इसके साथ ही एक पीडब्ल्यूडी पोलिंग बूथ बनाया गया है।उन्होंने बताया कि बार स्कूल हमीरपुर को स्ट्रांग रूम बनाया गया है जहां पर पैरामिलिट्री, स्टेट पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। उन्होंने बताया कि मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र परिसर में प्रवेश करने के लिए विशेष अनुमति चाहिए। किसी भी बिहारी व्यक्ति को अंदर आने की अनुमति नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए पैरामिलिट्री तथा स्टेट पुलिस की तैनाती मतदान की तैनाती मतगणना केंद्र पर तीन लेयर में की जा रही है। मतगणना की सबसे अंदर की लेयर में पैरामिलिट्री के जवान तैनात होंगे। बाहर दो लेयर में स्टेट पुलिस तथा सीआरपीएफ के जवानों की तैनाती की जाएगी।
