दिल्ली (एकता): मीठा खाना हर किसी को पसंद होता है। फिर चाहे बात ठंडी खीर की हो या गर्मागर्म जलेबी की। त्योहारों पर तो हर घर में ही मीठा बनाया और खाया जाता है। कई लोगों को तो खाने के बाद मीठा चाहिए ही होता है। आज हम आपको एक ऐसी लाजवाब डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि काफी टेस्टी है। आपने चावल की खीर तो जरूर खाई होगी लेकिन क्या आपने पनीर की खीर कभी टेस्ट की है। पनीर की खीर ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है बल्कि हेल्दी भी मानी जाती है। कई लोग इसे दिवाली पर बनाते हैं। लेकिन आप घर पर इसको कभी भी बनाकर खा सकते हैं। खास बात यह है कि यह खीर चटपट बनकर तैयार हो जाती है। आपको इसे बनाने में सिर्फ 20-25 मिनट ही लगेंगे। आप यकीन मानिए खीर खाने के बाद आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे। इस खीर को बनाने के लिए आपको खास सामग्रियों की भी जरूरत नहीं होती और इसे बनाना बेहद आसान है। आइए जानिए इसकी रेसिपी:-
खीर बनाने की सामग्री
1 लीटर दूध
1/2 कप चीनी
200 ग्राम पनीर
10 केसर के धागे
2 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
पनीर की खीर बनाने की जानिए विधि
पनीर की खीर बनाना बेहद आसान है। अगर घर पर किसी को डायबिटिक हो तो आप इसमें शक्कर की जगह शुगर फ्री का भी प्रयोग कर सकते हैं। सबसे पहले आप पनीर को कद्दूकस करके अलग रख लें। एक सॉस पैन में दूध डालकर इसे धीमी आंच पर गर्म करें। इसे तब तक पकाएं जब तक दूध आधा न रह जाए। अब इसमें आर चीनी डालें। इसके साथ ही केसर के धागे डालें। फिर इसे कुछ मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इसके बाद इसमें कसा हुआ पनीर डालें। इसे 2-3 मिनट तक ऐसे ही पकाते रहें। आप चाहे तो इसमें इलायची पाउडर और मेवे भी डाल सकते हैं। आप देखेंगे कि आपकी पनीर खीर बनकर तैयार हो चुकी है। इसे आप चाहे मेहमानों को गर्म परोसे या ठंडा। ये मीठे में सबसे मशहूर और टेस्टी डिश है। जो कि हर किसी को पसंद आती है।