हिसार, 29 अगस्त : हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले जाट एक सितंबर को हिसार में हुंकार भरेंगे.हिसार में प्रेस वार्ता के दौरान अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने बताया कि एक सितंबर को सम्पूर्ण भारतवर्ष व विदेशों से भी जाट समाज में प्रबुद्ध लोग अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद हिसार के अधिवेशन में भाग लेंगे। जाट प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा, जाट समाज की दिग्गज हस्तियाँ अधिवेशन में भाग लेंगी, जाट संस्कृति पर लोक कलाकार प्रस्तुतियाँ देंगे, जाट इतिहास पर चर्चा होगी, देश भर के सामाजिक और राजनीतिक लोग भी इस अधिवेशन में उपस्थित रहेंगे।
वोट की चोट से इस बार हरियाणा की जाट सरदारी सबक़ सिखाने का करेगी काम
रामावतार पलसानिया ने कहा कि जाट समाज पिछले पंद्रह सालों में बहुत कमजोर हो गया है। हमारे समाज के सामाजिक भाईचारे को राजनीतिक दलों ने बिगाड़ दिया। अब भी वक़्त रहते सत्ता के नशे में चूर लोगों को सबक़ नहीं सीखाया तो आने वाली पीढ़ियाँ कभी माफ़ नहीं करेगी। जाट राजनीतिक नेतृत्व को कमजोर कर दिया गया है। अब हम सभी को इकट्ठा होकर जाट एकता व भाईचारे से सत्ता के बहुरूपियों को जवाब देने का समय हरियाणा विधानसभा चुनावों में आ गया है। वोट की चोट से इस बार हरियाणा की जाट सरदारी सबक़ सिखाने का काम करेंगी। एक सितंबर को जिन्होंने हमारे हक, अधिकार, मान, सम्मान, स्वाभिमान और इज़्ज़त पर जिन लोगों ने चोट पहुँचाई उन सभी लोगों को पुरज़ोर तरीक़े से हरियाणा विधानसभा चुनावों में हरियाणा की जाट सरदारी सबक़ सिखाने व पिछले दस सालों में हुए अन्याय व अत्याचार का बदला लेने का संकल्प लेंगी हिसार अधिवेशन में।
मातृ शक्ति बड़ी तादाद में हिसार जाट संसद में लेंगी भाग
अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद “महिला विंग” की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया देशवाल ने बताया कि हरियाणा प्रदेश के साथ-साथ सम्पूर्ण भारतवर्ष से भी मातृ शक्ति बड़ी तादाद में हिसार जाट संसद में भाग लेंगी। महिला सशक्तिकरण पर ज़ोर दिया जाएगा जिससे महिलाओं में जागरूकता पैदा हो।हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नवीन नैन भालसी ने बताया कि में हरियाणा की पुरी टीम के साथ पूरे हरियाणा में सम्पर्क अभियान के माध्यम से निमंत्रण दे चुके हैं। बिरादरी के लोग कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं और बड़ी तादाद में हिसार पहुँचेंगे।